फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh, 129 patients of corona found, two died

चंडीगढ़ में कोरोना के 129 मरीज मिले, दो की मौत

Sun, 06 Feb 2022 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, 129 patients of corona found, two died
चंडीगढ़। शहर में शनिवार को कोरोना के 129 मरीज मिले, जबकि 2 मरीजों की मौत की पुष्टि की गई। मनीमाजरा के रहने वाले 62 साल के वृद्ध ने जीएमसीएच 32 में दम तोड़ दिया। वह किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। कोरोना का टीका नहीं लगाया था। वहीं, सेक्टर 7 निवासी 95 साल के वृद्ध की पीजीआई में मौत हो गई। वह मधुमेह, उच्च रक्तचाप से पीड़ित थे। टीके की दोनों खुराक लगवा रखी थी। स्वास्थ्य विभाग ने पिछले 24 घंटे में 4196 लोगों की जांच की, जिनमें से 129 में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमण घटकर 3.07 प्रतिशत पर पहुंच गई है। 7 दिन की अवधि पूरी करने पर 319 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। संक्रमितों में 63 पुरुष व 66 महिलाएं हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 7 रह गई है। शहर में अब तक 1137 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

1998 किशोरों को लगा टीका
15 से 18 साल के बीच के किशोरों के टीकाकरण अभियान में शनिवार को 1998 लाभार्थियों को टीके की खुराक दी गई। वहीं, 11029 बुजुर्गों, 3139 स्वास्थ्य कर्मियों व 4512 अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को प्रिकॉशन डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed