फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chances of rain today amidst severe cold.

Chandigarh News: कड़ाके की ठंड के बीच आज बारिश के आसार

Mon, 08 Jan 2024 08:53 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 08:53 PM IST
विज्ञापन
Chances of rain today amidst severe cold.
हरियाणा के सभी जिले भीषण ठंड की चपेट में
विज्ञापन

चंडीगढ़। कड़ाके की ठंड के बीच मंगलवार को हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश के आसार बने हुए हैं। पश्चिमी विक्षोभ के असर से कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इससे कई इलाकों में और ठंड बढ़ने के आसार हैं। फिलहाल सोमवार को भी लोगों को कड़ाके की ठंड से कोई राहत नहीं मिली। हरियाणा के लगभग सभी जिले सीवियर व कोल्ड डे की चपेट में रहे। सभी इलाकों के अधिकतम तापमान में पांच से लेकर आठ डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। सबसे कम तापमान अंबाला का दर्ज किया। अंबाला में अधिकतम तापमान 9.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, सभी शहरों का रात का तापमान दस डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे हरियाणा का मौसम शुष्क रहेगा। उसके बाद बारिश के आसार हैं। बारिश के बाद दस जनवरी से मौसम फिर से शुष्क हो जाएगा। रात का तापमान दस डिग्री से नीचे ही दर्ज किया जाएगा। संभव है कि बारिश के बाद इसमें और कमी आ जाए। बारिश से कोहरा छंटने के बाद अगले ही दिन फिर से कोहरा रहेगा। हालांकि सिर्फ सुबह और रात के वक्त कोहरा छाया रहेगा। वहीं, नौ जनवरी को भी राज्य में कोल्ड डे और सीवियर कोल्ड की स्थिति बनी रहेगी।

क्या है कोल्ड डे और सीवियर
कोल्ड डे उस स्थिति को कहते हैं, जब अधिकतम तापमान सामान्य 4.5 से 6.4 के बीच हो और न्यूनतम तापमान दस डिग्री से कम हो। वहीं, सीवियर कोल्ड की स्थिति में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.4 या उससे ज्यादा कम हो। शीत लहर की स्थिति तब बनती है, जब रात का तापमान सामान्य से चार डिग्री कम हो। राज्य में अभी शीत लहर की स्थिति नहीं है। रात का तापमान अब भी सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed