{"_id":"61e9bc651efb45489119b406","slug":"chance-of-rain-in-punjab-haryana-and-chandigarh-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से बारिश के आसार: पिछले 10 दिन से नहीं निकला सूरज, अधिकतम तापमान में सात डिग्री की गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से बारिश के आसार: पिछले 10 दिन से नहीं निकला सूरज, अधिकतम तापमान में सात डिग्री की गिरावट
Fri, 21 Jan 2022 01:25 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:25 AM IST
सार
लोगों को अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। 23 जनवरी तक बरसात के आसार हैं। 24 जनवरी के बाद ही मौसम साफ होगा। चंडीगढ़ के अधिकतम तापमान में सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में धुंध से गुजरते वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
10 दिन से शहरवासियों ने सूर्यदेव के दर्शन नहीं किए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, धूप के लिए लोगों को अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि 21 से 23 जनवरी तक बारिश के आसार हैं। 24 जनवरी से मौसम के खुलने की उम्मीद है। गुरुवार सुबह धुंध छाई रही और अधिकतम तापमान में सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में छिटपुट बारिश की संभावना है, जबकि 22 और 23 जनवरी को चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
21 और 22 जनवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। सुबह और शाम के समय पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा भी छा सकता है। अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और उसके बाद 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। गुरुवार को भी शहर में लोग सर्दी से ठिठुरते हुए नजर आए। ठंडी हवाओं की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाली हवा मैदानों में ठिठुरन बढ़ा रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
रात को गहरी हुई धुंध, वायु गुणवत्ता सूचकांक 362 पर पहुंचा
गुरुवार रात शहर के कई इलाके धुंध की की चपेट में नजर आए। इसका असर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पर भी दिखाई दिया। रात 10 बजे सेक्टर-22 में एक्यूआई 362 पर पहुंच गया। इसके अलावा सेक्टर-25 में भी रात दस बजे एक्यूआई 215 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को भी धुंध छाई रहेगी। इसकी वजह से एक्यूआई में बढ़ोतरी देखी जा सकती है।