फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   challan price not reduce in chandigarh - kirron kher

एडवाइजरी काउंसिल की मीटिंग में गरमाया चालान का मुद्दा, सांसद बोलीं- काटेंगे तभी मानेंगे लोग

Sat, 14 Sep 2019 12:14 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 14 Sep 2019 12:14 PM IST
विज्ञापन
challan price not reduce in chandigarh - kirron kher
सांसद किरण खेर - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ सेक्टर-10 स्थित होटल माउंट व्यू में हुई एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में ट्रैफिक चालान के बढ़े दामों का मुद्दा भी गरमाया। चालान के रेट कम करने व पहले लोगों को जागरूक करने की बात पर सांसद खेर ने दो टूक जवाब दिया कि मैं केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ हूं, चालान कटने ही चाहिए।
विज्ञापन


एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में आप नेता हरमोहन धवन ने चालान के बाद रुपयों की जगह मौके पर ही हेलमेट देने की कही बात कही तो सांसद किरण खेर ने कहा कि चालान कटेंगे तभी लोग नियमों का सही से पालन करना सीखेंगे। एडवाइजरी काउंसिल कमेटी की बैठक में हरमोहन धवन ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति का बिना हेलमेट का चालान कटता है तो उससे हजार रुपये लेने की बजाय 500 रुपये ही लिए जाएं और बाकी 500 रुपये का हेलमेट मौैके पर ही दे दिया जाए।
विज्ञापन


इससे कि व्यक्ति को हेलमेट भी मिल जाएगा और चालान की रकम भी वसूल हो जाएगी। साथ ही अन्य सदस्यों ने सुझाव दिया कि बढ़े हुए दामों पर चालान काटने से पहले लोगों को जागरूक करना चाहिए ताकि लोगों को असुविधा न हो। हालांकि सांसद किरण खेर की इस मामले पर राय अलग रही, उन्होंने कहा कि लोगों के चालान कटेंगे तभी नियमों की सही से पालना करेंगे। नए दाम कम नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ में गुजरात की तर्ज पर चालान के रेटों को घटाने के मुद्दे पर एडवाइजर मनोज परिदा पहले ही यह साफ कर चुके हैं कि चंडीगढ़ में रेट कम नही होंगे। मनोज परिदा का कहना है कि यूटी सीधे केंद्र सरकार के अधीन आता है। जो भी नोटिफिकेशन केंद्र की ओर से लागू किया गया है, उसे लागू करना फर्ज है। चंडीगढ़ में चालान के रेट कम करने का न तो कोई प्रस्ताव है और न ही इस विषय पर किसी मांग को माना जाएगा। नए मोटर व्हीकल एक्ट को सख्ती से लागू किया जाएगा। जो भी इसमें प्रावधान हैं उनके तहत चालान किए जाएंगे, ताकि ट्रैफिक नियम सख्ती से फॉलो हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed