{"_id":"5537543860802012602d985837fca011","slug":"challan-on-water-wasting","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी वेस्ट करते दिखे तो कट जाएगा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी वेस्ट करते दिखे तो कट जाएगा चालान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 16 Apr 2014 01:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी के बीच शहरवासियों को पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़े, इसलिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) और नगर निगम ने सख्ती बरतने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पानी की बर्बादी पर रोकने के लिए हुडा की टीमें अगले सप्ताह से अलग-अलग सेक्टरों का दौरा करेंगी।
वहीं, नगर निगम पानी की बर्बादी करने वालों का चालान करेगा। हुडा और नगर निगम की ओर से पहले भी पानी की बर्बादी रोकने के लिए चालान का प्रावधान किया जा चुका है। इसके बावजूद कई सेक्टरों में पानी की बर्बादी का सिलसिला जारी है। इसलिए फिर से सख्ती बरती जाएगी।
पिछले साल भी लो-प्रेशर की समस्या से तकरीबन सभी सेक्टरों के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी थी, जिसे देखते हुए दोनों विभागों ने शिकंजा कसने की तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोट
हुडा की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों के लिए टीमें गठित की जाएंगी, ताकि हर सेक्टर में पानी की बर्बादी रोकी जा सके। सप्लाई के पानी से कार वॉश करना प्रतिबंधित है, जबकि लॉन में भी पानी केवल शाम के वक्त डाले जा सकते हैं। पाइप के जरिये पानी से कार या किसी अन्य चीजों की धुलाई भी अवैध है।
- प्रीत मोहन, एक्सईएन, हुडा