फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chaitra Navratri from 8 april

चैत्र नवरात्र शुक्रवार से, जानिए कलश स्थापना का शुभ मुहुर्त

Wed, 06 Apr 2016 11:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 06 Apr 2016 11:17 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri from 8 april
navratri - फोटो : अमर उजाला

चैत्र नवरात्र का शुभारंभ आठ अप्रैल से हो रहा है। यह नवरात्र अश्विनी नक्षत्र, मेष और मीन लग्न में प्रारंभ हो रहा है। मेष का स्वामी मंगल है। अश्विनी नक्षत्र का स्वामी केतु और मीन का स्वामी बृहस्पति है।

विज्ञापन


यह कहना है सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्र का। उन्होंने कहा कि मीन राशि के स्वामी बृहस्पति के पंचम स्थान में होने के कारण यह नवरात्र बहुत ही शुभ रहेगा। चंडीगढ़ की राशि मीन है। इसलिए यह नवरात्र चंडीगढ़ वासियों के लिए सुख समृद्धि और शांति लेकर आएगा।
विज्ञापन


कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
जय श्री राम ज्योतिष केंद्र के प्रमुख राम बहादुर मिश्रा, सेक्टर-18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी डॉ. लाल बहादुर दुबे और सेक्टर-30 के शिव शक्ति मंदिर के पुजारी श्याम सुंदर शास्त्री का कहना है कि कलश स्थापना के लिए चैत्र नवरात्र में शुक्रवार को सुबह छह बजकर सात मिनट से सुबह आठ बजकर 10 मिनट तक सबसे उत्तम मुहूर्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 8 बजकर 10 मिनट से 10 बजकर 30 मिनट तक मध्यम है। अगर इस समय में किसी कारण से घट स्थापना नहीं हुई तो अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11.30 बजे से 12:25 तक कलश स्थापना करनी चाहिए। आठ अप्रैल को पहला नवरात्र है। जबकि तीसरा और चौथा नवरात्र 10 अप्रैल को है। अष्टमी 14 अप्रैल को और नवमी 15 अप्रैल को है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed