फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chain snatches elderly woman sitting outside police station CCTV camera busy identifying accused

थाने से थोड़ी दूर घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला से चेन झपटी, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी

Fri, 07 Aug 2020 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Chain snatches elderly woman sitting outside police station CCTV camera busy identifying accused
चंडीगढ़। बाइक सवार बेखौफ झपटमारी कर रहे हैं। वीरवार शाम 6.30 बजे घर सेक्टर-19 में घर के बाहर बैठी 78 साल की एक बुजुर्ग महिला से बाइक सवार आरोपी पता पूछने के बहाने सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। आरोपियों की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सेक्टर-19 थाने से कुछ कदम दूरी पर स्थित मकान नंबर 2419 के बाहर 78 साल की जानकी देवी कुर्सी पर बैठी हुई थी। इस दौरान बाइक पर दो युवक वहां आए। बाइक चलाने वाले ने हेलमेट पहना हुआ था जबकि पीछे वाला बिना हेलमेट के था। बाइक के पीछे बैठा युवक बाइक से नीचे उतरकर काफी देर तक फोन कान पर लगाकर टहलता रहा। इसी बीच मौका देखकर महिला की चेन झपटकर वह दूसरे साथी के संग बाइक पर बैठकर फरार हो गया। इस दौरान महिला चिल्लाते हुए आरोपियों के पीछे भागी, लेकिन आरोपी तब तक फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed