फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chacha Nehru's vision - the city even more special for children

बाल दिवस- बच्चों के लिए खास विजन था चाचा नेहरु का

Thu, 14 Nov 2013 09:27 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 14 Nov 2013 09:27 AM IST
विज्ञापन
Chacha Nehru's vision - the city even more special for children
प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने सिटी ब्यूटीफुल की संकल्पना यूं ही नहीं की बल्कि इसके पीछे था उनका और उनकी टीम का एक विजन।
विज्ञापन


इस विजन में एक ऐसा शहर बसाने की मंशा थी जिसमें बच्चों के लिए खास जगह हो। फूलों से भरे घास के बागीचे हों, जहां बच्चे सकून से खेल सकें। बच्चों के लिए पार्क का कांसेप्ट इस शहर में सेक्टर-22 के नेहरू पार्क से ही पनपा था।

चाचा नेहरू ने 1952 में शहर का नींव पत्थर रखा था। चाचा नेहरू एक अच्छा वातावरण और एक अच्छा जीवन देना चाहते थे और इसी का नतीजा था आर्किटेक्ट ली काबूर्जिए की इंट्री। जिन्होंने ग्रिड के रूप मेें सेक्टर बनाए और पब्लिक की सुविधा को देखते हुए सड़कें डिजाइन कीं।
विज्ञापन


चंडीगढ़ आर्किटेक्चर म्यूजियम के आफिसर इंचार्ज डा. पीसी शर्मा ने कहा कि यह सिटी पंडित जवाहर लाल नेहरू को बच्चों से प्यार था और वे हमेशा देश के भविष्य के बारे में सोचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी की खुली हवा से इसका अंदाजा होता है। चंडीगढ़ के पहले चीफ आर्किटेक्ट एमएन शर्मा ने बताया कि पंडित जवाहर लाल नेहरू का विजन अनूठा था। यह सिटी उनके विजन को दर्शाती है।



जवाहरलाल नेहरू कहते थे कि चंडीगढ़ को लेकर बहुत से लोग तर्क करेंगे। कुछ इसे पसंद करेंगे और कुछ नापसंद। यह भारत में आर्किटेक्चर प्रयोग का सबसे बड़ा उदाहरण है। यह सीधे आपके दिमाग पर असर करता है और आपको सोचने को मजबूर करता है।
-
17 मार्च 1959 (भाषण)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed