{"_id":"603121908ebc3ee9171ab4f7","slug":"ch01-cd-and-vip-series-auction-of-vip-numbers-register-from-tomorrow-chandigarh-news-pkl404623857","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में कार का वीआईपी नंबर लेना है.. तो जानिए कैसे मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में कार का वीआईपी नंबर लेना है.. तो जानिए कैसे मिलेगा
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित रजिस्ट्रिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) सीएच 01-सीडी व अन्य पुरानी सीरीज के वीआईपी नंबरों की नीलामी करने जा रहा है। इस नीलामी में शामिल होने के लिए शहरवासी सोमवार से पंजीकरण करा सकते हैं। तीन मार्च को आखिरी बोली लगाई जाएगी।
ऑनलाइन होने वाली नीलामी में शामिल होने के लिए 22 फरवरी सुबह 10.28 बजे से फरवरी शाम 5 बजे तक पंजीकरण होगा। इसके बाद एक मार्च से बोली लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी जो तीन मार्च तक चलेगी। वाहन चालकों को नीलामी में भाग लेने के लिए खुद को नेशनल ट्रांसपोर्ट की वेबसाइट पर जाकर पंजीकृत करना होगा। इसका लिंक चंडीगढ़ परिवहन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। यहां पंजीकरण के बाद यूएएन नंबर मिलेगा। जिन लोगों ने चंडीगढ़ के पते पर अपना वाहन खरीदा है, वही नीलामी में भाग ले सकते हैं। भाग लेने के लिए सेल लेटर, फार्म नंबर 21 और आधार कार्ड अनिवार्य है। इस बार नीलामी के लिए पुरानी सीरीज के बाकी बचे नंबरों को भी रखा जाएगा। इसमें सीएच01-सीसी, सीएच01-सीबी, सीएच01-सीए, सीएच01-बीजेड, सीएच01-बीवाई, सीएच01-बीएक्स, सीएच01-बीडब्ल्यू, सीएच01-बीवी, सीएच01-बीयू, सीएच01-बीटी और सीएच01-बीएस सीरीज के नंबर शामिल हैं।
8.51 लाख में बिका था सीएच01-सीडी-0001
आरएलए ने बीते दिनों सीएच01-सीडी व बाकी बची सीरीज के नंबरों की नीलामी की थी। इसमें सीएच01-सीडी-0001 नंबर 8.51 लाख रुपये में बिका था जबकि इसका आरक्षित मूल्य 50 हजार रुपये था। इस नीलामी में कुल 255 बोलीदाताओं ने हिस्सा लिया था। दूसरे नंबर पर अधिक बोली 0009 नंबर के लिए लगी, जो 3.68 लाख रुपये में नीलाम हुआ था। इसके अलावा 0007 नंबर के लिए 3.27 लाख की बोली लगाकर सुनील कुमार ने अपने नाम कर लिया, जिसका आरक्षित मूल्य 30 हजार रुपये था। वहीं 0002 नंबर 1.61 लाख, 0003 नंबर 85 हजार, 0004 नंबर 80 हजार, 0005 नंबर 2.54 लाख, 0006 नंबर 1.55 लाख, 0008 नंबर 1.07 लाख और 0010 नंबर 54 हजार रुपये में नीलाम हुआ था। नंबरों की नीलामी कर आरएलए ने 73.16 लाख रुपये की कमाई की थी।