{"_id":"67f97a6d3ae3dbb7980ea7a2","slug":"cet-registration-process-may-start-in-the-last-week-of-april-haryana-news-chandigarh-news-c-16-pkl1010-680420-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीईटी : अप्रैल के आखिरी सप्ताह में शुरू हो सकती है रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीईटी : अप्रैल के आखिरी सप्ताह में शुरू हो सकती है रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
विज्ञापन
एचएसएससी की तैयारियां अंतिम चरण में, मई में होना है सीईटी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ग्रुप सी और डी पदों के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) की तैयारियों में जुटा हुआ है। सीईटी मई में प्रस्तावित है। इसके लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अप्रैल के आखिरी सप्ताह में शुरू हो सकती है। आयोग के मुताबिक सीईटी को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में है। आयोग ने सभी अभ्यार्थियों को सलाह दी है कि वह अपने कागज तैयार रखें। इससे पहले सीईटी नवंबर 2022 में हुआ था। परीक्षा में करीब 15 लाख अभ्यार्थियों के भाग लेने की संभावना जताई जा रही है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के लाखों युवा सीईटी का इंतजार कर रहे हैं। पहले यह हर साल होना था लेकिन एक बार होने के बाद दोबारा नहीं हुआ। इसे लेकर कई महीनों से कवायद चल रही है। पिछले महीने मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी बजट सत्र के दौरान घोषणा की थी कि गर्मियों की छुट्टियों के दौरान मई में सीईटी आयोजित किया जाना है। उन्होंने जानकारी दी थी कि नियमों में बदलाव की वजह से सीईटी में देरी हुई है। नए नियमों के तहत एक पद के लिए दस उम्मीदवार को बुलाया जाएगा। हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि सीईटी की परीक्षा कौन सी एजेंसी करवाएगी। इस बारे में एचएसएससी का कहना है कि एजेंसी को चयनित करने पर भी बातचीत चल रही है। परीक्षा के लिए हरियाणा में लगभग ढाई हजार सेंटर बनाए जा सकते हैं। सेंटरों में सीसीटीवी कैमरे व मोबाइल जैमर की भी व्यवस्था की जाएगी। हर जिले के उपायुक्त को नियंत्रण अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। वहीं, वन टाइम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होते ही मुख्य सचिव की अध्यक्षता में परीक्षा केंद्रों की तैयारियों को लेकर सभी जिलों के डीसी व एसपी के साथ बैठक भी होगी। सूत्रों का कहना है कि सीईटी मई के तीसरे सप्ताह में आयोजित किया जा सकता है।