फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Centre declares Chandigarh and Mohali to be coronavirus hotspot

चंडीगढ़ और मोहाली कोरोना के हॉटस्पॉट घोषित, 20 अप्रैल के बाद नहीं मिलेगी कोई छूट, ये शहर भी शामिल

Thu, 16 Apr 2020 12:45 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 16 Apr 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Centre declares Chandigarh and Mohali to be coronavirus hotspot
चंडीगढ़ - फोटो : social media

केंद्र सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए चंडीगढ़ को रेड जोन में डाल दिया है। साथ ही शहर को कोरोना का हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है। अब शहर में सख्ती और बढ़ जाएगी। इतना ही नहीं 20 अप्रैल के बाद शहरवासियों को किसी तरह की छूट नहीं मिलेगी। हालांकि अभी सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच लोग पैदल जाकर खरीददारी कर रहे हैं। 

विज्ञापन


वर्तमान की सभी आगे भी छूट जारी रहेगी। कोरोना के वर्तमान में रेड जोन घोषित होने के बाद शहर के लिए अगले 14 दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने विभिन्न पैमानों के आधार पर चंडीगढ़ को रेड जोन घोषित किया है।
विज्ञापन


अब केंद्र सरकार रोजाना शहर की स्थिति पर निगरानी करेगी और अगर अगले 14 दिन तक कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया तो शहर को ऑरेंज जोन घोषित किया जाएगा। इसके बाद शहरवासियों को कुछ छूट दी जा सकती है। इसके बाद 14 दिनों तक फिर नजर रखी जाएगी और उसमें भी कोई नया केस नहीं आता है तो शहर को ग्रीन जोन घोषित कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्राइसिटी में न फैल जाए संक्रमण इसलिए रेड जोन घोषित 
रेड जोन सबसे खतरनाक है। कोरोना का संक्रमण ट्राइसिटी में न फैले इसलिए रेड जोन घोषित किया गया है। इसका मतलब है कि शहर में कोरोना की चपेट में कई लोग आ चुके हैं और संक्रमण के बढ़ने या यहां से कहीं दूसरी जगह संक्रमण के बढ़ने की आशंका काफी अधिक है। चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली से घिरा हुआ है। प्रशासक भी कई बार इस बात को कह चुके हैं। इसलिए चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला की तरफ से जारी किए गए मूवमेंट पास को कम करने के भी आदेश जारी किए गए हैं। 

अब आगे क्या 

चंडीगढ़ के रेड जोन में आने के बाद लोगों पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी जाएगी। लोगों को घरों से बाहर निकलने की छूट पर आने वाले दिनों में विचार किया जाएगा। हालांकि जो छूट अभी प्रशासन की तरफ दिए जा रहे हैं, वह जारी रहेंगे। यानी अनिवार्य चीजों की खरीददारी के लिए लोग सुबह 11 बजे से तीन बजे के बीच पैदल मार्केट जा सकेंगे। जरूरी चीजों की सप्लाई का जिम्मा प्रशासन अपने हाथ में ले सकता है। लोगों पर बेहद सख्त पहरा लगाया जाएगा और इसकी अवहेलना करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

मोहाली, नवांशहर, जालंधर और पठानकोट भी रेड जोन में 
केंद्र ने देशभर के जिलों को तीन जोन में बांटा है। पहला है हॉटस्पॉट, दूसरा नॉन हॉटस्पॉट और तीसरा ग्रीन जोन है। जहां 15 या इससे ज्यादा मामले सामने आए हैं, उन्हें रेड जोन में रखा गया है। इनमें चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा के कई जिले शामिल हैं। पंजाब में मोहाली, नवांशहर, जालंधर और पठानकोट का नाम इस सूची में है। वहीं हरियाणा के नूंह, गुरुग्राम, पलवल और फरीदाबाद जिले को हॉटस्पॉट करार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed