{"_id":"57e9595e4f1c1b7e5d5743c2","slug":"central-minister-sadhvi-niranjan-jyoti-on-rahul-gandhi-kejriwal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी पर ये क्या बोल गईं केंद्रीय मंत्री, केजरीवाल को भी कोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी पर ये क्या बोल गईं केंद्रीय मंत्री, केजरीवाल को भी कोसा
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Tue, 27 Sep 2016 12:59 PM IST
विज्ञापन
साध्वी निरंजन ज्योति ने साधा राहुल गांधी पर निशाना
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति सोमवार को लाढोवाल में मल्टी प्रोडक्ट फूड पार्क का नींव पत्थर रखने के मौके पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। राहुल गांधी खाट के जरिए अपनी जमीन तलाश रहे हैं। जब लोग इकट्ठा नहीं होते तो खाट बिछाकर भीड़ दिखाने का प्रयास किया जा रहा है।
खाट सभाएं करके गरीब किसान और मजदूर का मजाक उड़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस की नीतियां किसान मजदूर के हक में होती तो न किसान कृषि से मुंह मोड़ता और न मोदी सरकार को उनकी दशा सुधारने की चिंता करनी पड़ती।
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जूता फेंकने की घटना की केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि सभ्य समाज इसकी इजाजत नहीं देता।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी की किसान यात्रा और कर्ज माफी के दावों पर साध्वी ने कहा कि कांग्रेस ने साठ साल से अधिक वक्त देश पर राज किया है, उनकी गलत नीतियों के कारण ही आज किसान कर्जदार हो गया है।

अरविंद केजरीवाल को भी कोसा
साध्वी निरंजन ज्योति
- फोटो : File Photo
आप नेता अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि दिल्ली बीमार है, बदहाल है, वह संभल नहीं रही। पंजाब क्या संभालेंगे। पंजाब को अकाली भाजपा अच्छी तरह संभाल रहे हैं और जनता के आशीर्वाद से संभालते रहेंगे। इस अवसर पर अकाली भाजपा के कई नेता मौजूद रहे।
साध्वी ने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने विश्व में देश की छवि घोटालों और भ्रष्टाचारियों जैसी बना दी थी, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी ने दो साल में विश्व में देश को नई पहचान दी है। पाकिस्तान की नापाक हरकतों पर साध्वी ने कहा कि पीएम मोदी ने पाक को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि पाक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।