{"_id":"630114c61ac7512e6e5cbc4a","slug":"central-intelligence-agency-alerted-punjab-government-about-danger-to-many-big-leaders-of-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पंजाब में कई कांग्रेसी नेताओं की जान खतरे में, खुफिया एजेंसी ने मान सरकार को किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पंजाब में कई कांग्रेसी नेताओं की जान खतरे में, खुफिया एजेंसी ने मान सरकार को किया अलर्ट
Sat, 20 Aug 2022 10:37 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 20 Aug 2022 10:37 PM IST
सार
इस सूची में सबसे ऊपर कांग्रेस के कई नेताओं के नाम शामिल हैं। इससे पहले केंद्रीय एजेंसी ने पंजाब सरकार को यह कहते हुए सूचना भेजी थी कि कांग्रेस नेता और गायक सिद्धू मूसेवाला की जान को खतरा है, लेकिन मूसेवाला की सुरक्षा कम कर दी गई।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने पंजाब सरकार को अलर्ट किया है कि राज्य के कई बड़े नेताओं की जान खतरे में है। यह अलर्ट मिलने के तुरंत बाद पंजाब सरकार ने कई नेताओं की सुरक्षा की समीक्षा करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय खुफिया ब्यूरो ने पंजाब के डीजीपी को भी सतर्क रहने और कुछ नेताओं के नामों की सूची भेजकर सुरक्षा पर ध्यान देने को कहा है। इस सूची में सबसे ऊपर कांग्रेस के कई नेताओं के नाम शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, खुफिया एजेंसी द्वारा भेजी गई सूची में, पंजाब के पूर्व गृह मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह रंधावा, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत बेअंत सिंह के पोते और पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली, पूर्व कैबिनेट मंत्री विजय इंदर सिंगला और पूर्व विधायक परमिंदर सिंह पिंकी का नाम शामिल है। यह भी पता चला है कि इनके अलावा चार और नाम सूची में शामिल हैं, जिन्हें सार्वजनिक नहीं किया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पहले केंद्रीय एजेंसी ने पंजाब सरकार को यह कहते हुए सूचना भेजी थी कि कांग्रेस नेता और गायक सिद्धू मूसेवाला की जान को खतरा है, लेकिन कोई कार्रवाई करने के बजाय सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा कम कर दी गई। इसके अगले ही दिन मूसेवाला की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन