फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   central govt smart city project, chandigarh have another chance

चंडीगढ़ के पास स्मार्ट सिटी बनने का दूसरा मौका, प्रस्ताव जाएगा

Sat, 30 Jan 2016 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 30 Jan 2016 09:53 AM IST
विज्ञापन
central govt smart city project, chandigarh have another chance

टॉप 20 स्मार्ट सिटी की लिस्ट में पिछड़ने के बाद चंडीगढ़ के पास एक और मौका है। इसके लिए संशोधित प्रस्ताव भेजा जाएगा। अगले 20 शहरों की सूची 15 अप्रैल को जारी होगी। इसके लिए 15 मार्च तक प्रेजेंटेशन देनी होगी। हालांकि इसके लिए अभी तक यूटी प्रशासन तैयार नहीं है।

विज्ञापन


इसका कारण यह है कि उच्च अधिकारियों को अभी तक यह भी नहीं पता कि किन कमियों की वजह से चंडीगढ़ रेटिंग में पिछड़ कर टॉप-20 से बाहर हो गया। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के नोडल अफसर दानिश अशरफ का कहना है कि कंसल्टेंट से कमियों की जानकारी ली जाएगी। इनका पता चलते ही इन्हें दूर कर संशोधित प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी के लिए बनेगा स्पेशल पर्पज व्हीकल
स्मार्ट सिटी बनाने के लिए स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) बनाया जाएगा। जिसमें चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम की 50-50 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। यही एसपीवी पूरे प्रोजेक्ट का काम देखेगा। पहले 20 स्मार्ट शहरों में नहीं आने के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने अपने स्तर पर शहर को स्मार्ट बनाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि चंडीगढ़ सिर्फ स्मार्ट सिटी प्रतियोगिता से बाहर हुआ है। ग्रांट इत्यादि पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। टॉप-20 शहरों की ही तरह चंडीगढ़ को भी पहले साल 200 उसके बाद तीन साल तक 100-100 करोड़ रुपये की ग्रांट मिलेगी। जो शहर के विकास पर खर्च होगी। एसपीवी इसके लिए योजनाएं तैयार करेगी।

यह रहेगा बजट का खेल
स्मार्ट सिटी बनाने केलिए चंडीगढ़ का 1500 करोड़ रुपये का बजट एस्टीमेट तैयार हुआ है। जिसमें 500 करोड़ रुपये केंद्र सरकार देगी, 500 करोड़ स्टेट गवर्नमेंट यानी यूटी प्रशासन वहन करेगा। बाकी बचे 500 करोड़ रुपये प्रापर्टी ऑक्शन से जुटाए जाएंगे। ग्रीनफील्ड डेवलपमेंट के लिए विकास मार्ग पर 257 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है।

जहां इनोवेशन हब/बायोटेक पार्क/एजुकेशन सिटी डेवलप की जानी है। इसकेअलावा सेक्टर-17 में ली कार्बूजिए के डिजाइन पर 11 मंजिल की  बिल्डिंग बननी है। इसकेलिए जगह चिन्हित हो चुकी है। इन दोनों प्रापर्टी की नीलामी से स्मार्ट सिटी के लिए शेष राशि जुटाई जाएगी।

20वें नंबर पर रहे भोपाल से महज .74 अंक कम

central govt smart city project, chandigarh have another chance

स्मार्ट सिटी प्रतियोगिता में चंडीगढ़ को 100 में से 54.73 अंक मिले।  स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में 20वें नंबर पर रहे भोपाल से चंडीगढ़ कोBold मात्र .74 अंक कम मिले हैं। चंडीगढ़ को 24वें स्थान पर रखा गया है। यानी .74 अंकों के अंदर तीन अन्य शहर भी स्मार्ट सिटी की टॉप ट्वेंट्ी से बाहर हो गए।

सिर्फ टैग के लिए थी जद्दोजहद
देश की टॉप ट्वेंटी स्मार्ट सिटी में चंडीगढ़ के शामिल न होने पर नोडल अफसर दानिश अशरफ ने कहा कि इससे फर्क सिर्फ इतना पड़ेगा कि अब चंडीगढ़ को स्मार्ट सिटी का टैग नहीं मिलेगा। लेकिन फंड 20 शहरों की तरह ही मिलेंगे।

टॉप ट्वेंटी के बाद सभी शहरों को फास्ट ट्रैक अपग्रेडेड सूची में रखा गया है। यानी चंडीगढ़ अब फास्ट ट्रैक अपग्रेडेड सिटी बनेगा। फास्ट ट्रैक सूची में पहला नाम तेलंगाना के वारांगल शहर का है। दूसरे नंबर पर चंडीगढ़ को रखा गया है। लखनऊ को इस सूची में तीसरा स्थान दिया गया है।

स्मार्ट सिटी पर एमओयूडी अधिकारियों से हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग
शुक्रवार को यूटी प्रशासन के अधिकारियों और केंद्र सरकार के कैबिनेट सचिव व शहरी विकास मंत्रालय केसचिव के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हुई। इस बातचीत के  दौरान यूटी के अधिकारियों ने कहा कि देश को जल्द से जल्द स्मार्ट सिटी का उदाहरण पेश करना है।

चुने गए सभी शहरों में चंडीगढ़ ही ऐसा शहर है जिसे तेजी से स्मार्ट बनाया जा सकता है। यहां ग्रीनरी और स्पेस जैसी सुविधाएं पहले से उपलब्ध हैं। कांफ्रेंस में एडवाइजर विजय देव, गृह सचिव अनुराग अग्रवाल और स्मार्ट सिटी नोडल ऑफिसर दानिश अशरफ शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed