फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Central govt selected Chandigarh as pilot project for land stacking project

Chandigarh:एक क्लिक पर मिलेगा प्रॉपर्टी का रिकॉर्ड, क्या है लैंड स्टैकिंग प्रोजेक्ट? केंद्र ने चंडीगढ़ को चुना

Thu, 21 Aug 2025 01:50 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 21 Aug 2025 01:50 PM IST
सार

सिटी ब्यूटीफुल के लोगों को एक क्लिक पर प्रॉपर्टी का रिकॉर्ड मिलेगा। क्योंकि केंद्र सरकार ने लैंड स्टैकिंग प्रोजेक्ट ने चंडीगढ़ को चुना है। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य जमीन से जुड़े सभी रिकॉर्ड को एक ही जगह पर डिजिटल रूप में इकट्ठा करना है।

विज्ञापन
Central govt selected Chandigarh as pilot project for land stacking project
चंडीगढ़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्र सरकार ने लैंड स्टैकिंग प्रोजेक्ट के लिए चंडीगढ़ और तमिलनाडु को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चुना है। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य जमीन से जुड़े सभी रिकॉर्ड को एक ही जगह पर डिजिटल रूप में इकट्ठा करना है। यह प्रोजेक्ट तमिलनाडु के ग्रामीण इलाकों में और चंडीगढ़ में शहरी क्षेत्र के लिए लागू किया जा रहा है।

विज्ञापन


चंडीगढ़ में इस पायलट प्रोजेक्ट के पहले चरण में 114 वर्ग किलोमीटर में से 33 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र का डेटाबेस तैयार किया जाएगा। डीसी निशांत कुमार यादव के अनुसार इस प्रोजेक्ट में चंडीगढ़ की हर तरह की संपत्ति का रिकॉर्ड, उसके मालिक, कोर्ट केस, बिल्डिंग वॉयलेशन, और प्रशासन की बकाया देनदारियों सहित सभी जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध होगी। इससे संपत्ति से जुड़े विवादों और लेन-देन में पारदर्शिता आएगी। लोगों को चक्कर भी नहीं काटने होंगे। इस प्रोजेक्ट की समीक्षा के लिए महाराष्ट्र के प्रिंसिपल सेक्रेटरी और सीईओ एस. चोकलिंगम की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है जिसमें चंडीगढ़ के डीसी को भी शामिल किया गया है। एस. चोकलिंगम को देश में लैंड और रेवेन्यू रिकॉर्ड्स का माहिर माना जाता है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में लंदन आई जैसा पर्यटन केंद्र बनाने का दिया सुझाव
चंडीगढ़ के प्रशासक की सलाहकार परिषद की कला, संस्कृति, पर्यटन और धरोहर संरक्षण समिति की बैठक में सिटी ब्यूटीफुल को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। समिति के अध्यक्ष एचएस लक्की की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर को लंदन आई या सिंगापुर फ्लायर जैसी विशाल सिग्नेचर परियोजना और दुबई की तरह चमत्कारिक गार्डन विकसित करने का सुझाव दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक का उद्देश्य चंडीगढ़ की पर्यटन क्षमता का पूरा लाभ उठाना और इसे एक वैश्विक पहचान दिलाना है। एचएस लक्की ने कहा कि चंडीगढ़ अपनी वास्तुकला और हरियाली के लिए जाना जाता है लेकिन इसकी पर्यटन क्षमता का अभी तक पूरी तरह से उपयोग नहीं हुआ है।

पर्यटन स्थलों का होगा आधुनिकीकरण
समिति ने शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों सुखना लेक, रॉक गार्डन, रोज गार्डन के आधुनिकीकरण व उन्हें और अधिक आकर्षक बनाने पर भी जोर दिया। इसके अलावा पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए पर्यटन स्थलों पर बेहतर पार्किंग, साइनेज, पैदल मार्ग, साइक्लिंग ट्रेल्स और फोटो-ऑप स्पॉट जैसी सुविधाएं विकसित करने की भी बात कही गई।


वार्षिक उत्सवों का होगा आयोजन
शहर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई नए वार्षिक उत्सवों की रूपरेखा भी पेश की गई। इनमें चंडीगढ़ आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स कार्निवल, फूड एंड हेरिटेज फेस्टिवल और म्यूजिक एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स वीक जैसे आयोजन शामिल हैं। बैठक में कला एवं संस्कृति निदेशक सौरभ अरोड़ा, पर्यटन निदेशक प्रद्युम्न सिंह, पूर्व प्राचार्य एसएस भट्टी, वरिष्ठ आर्किटेक्ट शम्स, टाउन प्लानर मनविंदर सिंह, सिटको से दीप्ति और सरकारी कला संग्रहालय की विशेषज्ञ टीम सहित विशेष आमंत्रित सदस्य मौजूद रहे। बैठक का समापन प्रमुख स्थलों का निरीक्षण कर एक ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्णय के साथ हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed