किसानों के लिए अच्छी खबर: पंजाब से मूंग खरीदेगी केंद्र सरकार, एजेंसियों को जारी किए गए आदेश
केंद्र सरकार द्वारा एजेंसियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। पंजाब सरकार ने मूंग पर एमएसपी की गारंटी दी थी। मुख्यमंत्री की अपील के बाद पंजाब में मूंग का रकबा दोगुना हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के किसानों के लिए शनिवार को केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला किया। केंद्र अब गेहूं और धान के अलावा पंजाब के किसानों से मूंग की भी खरीद करेगी। इसके लिए केंद्रीय एजेंसियों को भारत सरकार की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान मूंग पर एमएसपी की घोषणा कर चुके हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा मूंग की फसल पर एमएसपी की घोषणा के बाद राज्य में मूंग की फसल की बिजाई का क्षेत्रफल 1.25 लाख एकड़ हो गया है। 2021 में यह क्षेत्रफल मात्र 55 हजार एकड़ था। मूंग की दाल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 7,275 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है। पंजाब सरकार की ओर से केंद्र सरकार को पत्र लिखकर सूबे से मूंग की फसल खरीद करने का अनुरोध किया था। केंद्र ने पंजाब के इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। केंद्र रबी सीजन की मूंग की फसल खरीदने का फैसला किया है। इस फैसले की भारत सरकार की ओर से पंजाब को पत्र भेजकर जानकारी दी गई है। साथ ही केंद्रीय एजेंसियों को भी इस आशय के आदेश जारी किए गए हैं।
2018-19 में 40 हजार एकड़ था क्षेत्रफल
राज्य के कृषि विभाग द्वारा सभी जिलों से प्राप्त अंतिम फील्ड रिपोर्ट के आधार पर संकलित आंकड़ों के अनुसार, 2020-21 के दौरान 55,000 एकड़ (22,000 हेक्टेयर) की तुलना में लगभग 1.25 लाख एकड़ (50,000 हेक्टेयर) क्षेत्र में इसकी खेती की गई थी। राज्य भर में इस फसल के अंतर्गत वर्ष 2019-20 में लगभग 56750 एकड़ (22700 हेक्टेयर) क्षेत्र और 2018-19 में 40750 एकड़ (16300 हेक्टेयर) क्षेत्र।
मूंग पैदावार में बठिंडा नंबर वन
कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस सीजन में बठिंडा जिले ने 31072 एकड़ (12429 हेक्टेयर) में मूंग की बुआई में राज्य का नेतृत्व किया, जबकि पिछले साल इस जिले में इस फसल के तहत केवल 500 हेक्टेयर में बुआई की गई थी। इसके बाद मनसा 25,000 एकड़ (10,000 हेक्टेयर), मोगा 12675 एकड़ (5070 हेक्टेयर), मुक्तसर 11975 एकड़ (4790 हेक्टेयर) और लुधियाना 10,750 एकड़ (4300 हेक्टेयर) हैं।
कुछ दिन पहले हमने किसानों को मूंग पर एमएसपी की गारंटी दी थी। हमारे पत्र के बाद केंद्र सरकार पंजाब सरकार से एमएसपी पर मूंग उठाने के लिए तैयार हो गई है। पंजाब के सभी किसानों की तरफ से केंद्र का धन्यवाद। - भगवंत मान, मुख्यमंत्री, पंजाब