फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Central Government Must Take Decision on Kartarpur Corridor, Discussion in SGPC Amritsar Meeting

एसजीपीसी की साधारण सभा में उठी मांग, करतारपुर कॉरिडोर खोलने पर तुरंत फैसला करे केंद्र सरकार

Tue, 29 Sep 2020 01:16 PM IST
खुशबू गोयल अशोक नीर, अमृतसर
अशोक नीर, अमृतसर Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 29 Sep 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
Central Government Must Take Decision on Kartarpur Corridor, Discussion in SGPC Amritsar Meeting
एसजीपीसी की आम बैठक - फोटो : अमर उजाला
एसजीपीसी की साधारण सभा में पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिबान के अस्तित्व को समाप्त करने की कोशिशों के विरुद्ध एक निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। भारत सरकार से मांग की गई कि वह इस मुद्दे को पाकिस्तान सरकार के सामने उठाए। एक अन्य प्रस्ताव में केंद्र से करतारपुर कॉरिडोर को खोलने की मांग की गई। सभा में कहा गया कि जब सभी धार्मिक व व्यापारिक संस्थान खोलने की इजाजत दे दी गई है, तो कॉरिडोर खोलने पर भी जल्द फैसला हो।
विज्ञापन


साथ ही श्री करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए जाने वाली संगत पर लगाई गई पासपोर्ट की शर्त खत्म करने की भी मांग की गई। एक अन्य प्रस्ताव में उत्तराखंड, सिक्किम और ओडिशा में स्थित गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी साहिब हर की पौड़ी, गुरुद्वारा डांग मार साहिब, गुरुद्वारा बावली मठ, मंगू मठ और पंजाबी मठ को एसजीपीसी को सौंपने की मांग की गई। भारत सरकार से जम्मू-कश्मीर में पंजाबी भाषा को सरकारी भाषा के तौर पर शामिल करने की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन


साथ ही नए कृषि कानून के खिलाफ सभी सांसदों से आवाज उठाने की अपील की गई। देश की अलग-अलग जेलों में टाडा कानून के अंतर्गत सजा काट रहे निर्दोष सिखों को जल्द रिहा करने, यूएपीए एक्ट का दुरुपयोग न करने, सोशल मीडिया में गुरु साहिबान, सिख योद्धाओं व सिख इतिहास आदि विवादित पोस्ट अपलोड करने पर रोक लगाने की भी मांग उठाई गई। एक अन्य प्रस्ताव में एसजीपीसी सदस्यों पर वार्षिक तीन लाख की राशि खर्च करने पर लगाई रोक को हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब एसजीपीसी सदस्य अपने हलके के धार्मिक कार्यों पर दो लाख की राशि खर्च कर सकेंगे।  एक अन्य प्रस्ताव में एसजीपीसी के पब्लिकेशन विभाग के कर्मचारियों द्वारा ड्यूटी के दौरान संगत को दिए गए पावन स्वरूपों की भेंटा (नगद राशि) निजी लालच के कारण खुद उपयोग करने की कड़ी निंदा की गई। प्रबंधकीय संस्था होने के कारण साधारण सभा ने खालसा पंथ से क्षमा याचना की। प्रस्ताव में मई 2016 में गुरुद्वारा श्री रामसर साहिब में हुए अग्निकांड से पावन स्वरूपों की बेअदबी पर भी अफसोस जताया गया।

तख्त दमदमा साहिब स्थित कॉलेज में 200 बेटियों को फ्री देंगे शिक्षा

एसजीपीसी प्रधान गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने कहा कि बेशक बजट कोरोना से प्रभावित हुआ है लेकिन बजट में शताब्दी समारोहों के लिए 3 करोड़, 45 लाख 70 हजार की राशि खर्च करने का प्रावधान रखा गया है। एसजीपीसी का स्थापना दिवस, भाई तारु सिंह जी की त्रि-शताब्दी व श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 400वें प्रकाश पर्व को बड़े स्तर पर मनाया जाएगा।  एसजीपीसी गुरसिख खिलाड़ियों व खेलों पर 90 लाख की राशि खर्च करेगी।

कुदरती आफतों के लिए 96 लाख का प्रावधान रखा गया है। सिकलीगर बंजारे सिखों व पंजाब के बाहर गुरुद्वारों, स्कूलों के लिए पांच करोड़ 30 लाख की राशि, आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा पर एक करोड़ 50 लाख की राशि खर्च की जाएगी। सिख इतिहास की खोज, लिखाई व छपाई के लिए पांच लाख 70 हजार की राशि खर्च की जाएगी। अमृतधारी विद्यार्थियों की फीसों के लिए विशेष राशि का प्रबंध किया गया है।

मीरी-पीरी मेडिकल कॉलेज शाहबाद मारकंडा और श्री गुरु ग्रंथ साहिब मिशन अंबाला के लिए 14 करोड़ 20 लाख की राशि खर्च की जाएगी। एसजीपीसी की तरफ से तख्त श्री दमदमा साहिब में स्थित माता साहिब कौर गर्ल्स कॉलेज में पढ़ने वाली 200 लड़कियों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। इस कॉलेज में दाखिल लेने वाली लड़कियों में से 10 फीसदी कोटा रागियों, ढाढियों की बेटियों के लिए आरक्षित है। पांच फीसदी कोटा आर्थिक रूप से कमजोर गुरसिख परिवारों की लड़कियों के लिए होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed