फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Central government called a meeting on SYL on January 4

SYL Dispute: चार जनवरी को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने बुलाई बैठक, हरियाणा व पंजाब के सीएम होंगे शामिल

Tue, 03 Jan 2023 12:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 03 Jan 2023 12:10 AM IST
सार

इस मामले में अब चार जनवरी को क्या हल निकलता है यह देखना होगा, क्योंकि अभी तक की सभी बैठकों में एसवाईएल के पानी का कोई हल नहीं निकाला। भाजपा सरकार के हरियाणा में गठन के साथ ही तत्कालीन गृह मंत्री राजनाथ सिंह के समक्ष भी चंडीगढ़ स्थित ताज होटल में बैठक हुई थी। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला था।

विज्ञापन
Central government called a meeting on SYL on January 4
भगवंत मान और मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

सतलुज-यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) के मुद्दे पर एक बार फिर से पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के बीच बैठक होगी। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने चार जनवरी को दिल्ली में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बैठक में बुलाया है। केंद्र के हस्तक्षेप के बाद यह बैठक बुलाई गई है। हालांकि इससे पूर्व चंडीगढ़ में हुई दोनों मुख्यमंत्रियों की बैठक बेनतीजा रही थी। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने हाथ जोड़कर एसवाईएल का पानी देने से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को इनकार कर दिया था।

विज्ञापन


हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए एसवाईएल निर्माण के लिए समय सीमा तय करने को कहा था। इसके जवाब में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि उनके राज्य में पानी नहीं है, ऐसे में नहर निर्माण का सवाल ही नहीं उठता। अगर हरियाणा में पानी की कमी है तो प्रधानमंत्री से संपर्क कर यमुना व गंगा से पानी की व्यवस्था का अनुरोध कर सकते हैं। नवंबर माह में दो घंटे तक चली मैराथन बैठक में कोई नतीजा नहीं निकला तो मान ने तय एजेंडे के तहत यह कहकर बात समाप्त कर दी कि इस मामले में प्रधानमंत्री ही बैठक कर कोई हल निकाल सकते हैं।
विज्ञापन


इस मामले में अब चार जनवरी को क्या हल निकलता है यह देखना होगा, क्योंकि अभी तक की सभी बैठकों में एसवाईएल के पानी का कोई हल नहीं निकाला। भाजपा सरकार के हरियाणा में गठन के साथ ही तत्कालीन गृह मंत्री राजनाथ सिंह के समक्ष भी चंडीगढ़ स्थित ताज होटल में बैठक हुई थी। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed