फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Central government alert Punjab regarding gang war

पंजाब में गैंगवार की आशंका: केंद्र ने किया अलर्ट, लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया पर हो सकता हमला

Wed, 24 Aug 2022 07:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 24 Aug 2022 07:55 PM IST
सार

केंद्र ने जानकारी दी है कि बठिंडा जेल में बंद गैंगस्टर सारज मिंटू पर हमले से शुरुआत हो चुकी है। पिटाई बंबीहा गैंग ने कराई थी। मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल वाहन गोल्डी बराड़ के कहने पर मिंटू ने उपलब्ध कराए थे।

विज्ञापन
Central government alert Punjab regarding gang war
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब में गैंगवार की आशंका है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसको लेकर पंजाब पुलिस को अलर्ट जारी किया है। केंद्र की ओर से पंजाब पुलिस को भेजी गई चिट्ठी में इसको लेकर चेतावनी दी गई है। पत्र में आशंका जताई गई है कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया पर जानलेवा हमला कर सकते हैं, इससे सूबे में गैंगवार होने का खतरा बढ़ सकता है।

विज्ञापन


मूसेवाला की हत्या 29 मई को की गई थी। इस हत्याकांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया पंजाब पुलिस की हिरासत में हैं। दोनों गैंगस्टरों से पुलिस की पूछताछ लगातार जारी है। इस बीच बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से एक गोपनीय पत्र भेजकर जानकारी दी गई है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या बदला लेने के लिए गैंगस्टर दविंदर बंबीहा न्यायालय में पेशी के वक्त मूसेवाला की हत्या के मुख्य आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया पर जानलेवा हमला करा सकता है। इस सूचना के बाद पंजाब पुलिस दोनों गैंगस्टर की सुरक्षा बढ़ाने जा रही है।

विज्ञापन

केंद्र के इस इनपुट से पहले भी बंबीहा गैंग मूसेवाला के कत्ल का बदला लेने की दो बार धमकी दे चुका है। कत्ल के फौरन बाद बंबीहा गैंग ने कहा था कि मूसेवाला का उनसे कोई ताल्लुक नहीं। मंगलवार को दूसरी बार बंबीहा गैंग ने लॉरेंस, गोल्डी और सिंगर मनकीरत औलख के कत्ल की धमकी दी। इन सब में डराने वाली बात यह है कि दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवाना और एनसीआर में सक्रिय भुप्पी राणा, कौशल चौधरी भी बंबीहा गैंग का साथ देने की तैयारी कर रहे हैं।

कोर्ट परिसर में हमले का खतरा ज्यादा
केंद्र की ओर से पंजाब के डीजीपी को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि विरोधी गैंगस्टर कोर्ट परिसर में हमले की वारदात को अंजाम दे सकते हैं। हमलावर न्यायालय कर्मी या वकीलों के वेश में हो सकते हैं। इससे पहले भी पंजाब में कोर्ट में पेशी के दौरान गैंगस्टर सुक्खा काहलवां की हत्या हो चुकी है।

मिंटू पर हमले से हो चुकी शुरुआत
केंद्र ने जानकारी दी है कि बठिंडा जेल में बंद गैंगस्टर सारज मिंटू पर हमले से शुरुआत हो चुकी है। पिटाई बंबीहा गैंग ने कराई थी। मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल वाहन गोल्डी बराड़ के कहने पर मिंटू ने उपलब्ध कराए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed