फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   central government adopted shaheed bhagat singh's ancestral village

भगत सिंह के पैतृक गांव को सरकार ने गोद लिया

Tue, 29 Sep 2015 05:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर(पंजाब) Updated Tue, 29 Sep 2015 05:25 PM IST
विज्ञापन
central government adopted shaheed bhagat singh's ancestral village

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां को आदर्श ग्राम योजना के तहत केंद्र सरकार ने गोद ले लिया है। यह घोषणा केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह ने की।

विज्ञापन


उन्होंने सोमवार को गांव खटकड़कलां को आदर्श ग्राम योजना में शामिल करने की घोषणा करने के दौरान कहा कि खटकड़कलां भले ही आदर्श ग्राम योजना की जरूरी शर्तों को पूरा नहीं करता, लेकिन भगत सिंह की शहादत को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। इस दौरान उन्होंने गांव की पंचायत को करीब 25 लाख रुपये की ग्रांट भी जारी की और गांव में 24 घंटे साफ पीने के पानी के प्रोजेक्ट का भी शुभारंभ किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खटकड़कलां को आदर्श ग्राम योजना के तहत लिए जाने के बाद अब गांव को सभी सहूलतें जल्द ही मिल जाएंगी। उन्होंने कहा कि मोहाली में बनाए गए नए एयरपोर्ट का नाम शहीद-ए-आजम भगत सिंह के नाम पर करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर सहमति दिलवाने के लिए हर संभव प्रयत्न किए जाएंगे। शहीद भगत सिंह देश के हीरो हैं और उनके नाम पर एयरपोर्ट का नाम रखे जाने पर किसी को एतराज नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा, रिपोर्ट मिलने के बाद ही सफेद मक्खी पर फैसला

central government adopted shaheed bhagat singh's ancestral village

इस दौरान कांग्रेस पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को उन्होंने काफी नजदीक से देखा है, क्योंकि वे लंबे समय तक कांग्रेस में रहे। कांग्रेस ने अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में किसानों की जमीन बड़ी कंपनियों को दी।

उन कंपनियों ने जमीनों को स्पेशल इकनामिक जोन के तहत लेकर उसे बाद में और काम के लिए प्रयोग किया। मालवा में कपास की फसल पर सफेद मक्खी के हमले पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को खराब हुई फसल की रिपोर्ट केंद्र को भेजने के लिए कहा गया है।

इसके बाद ही किसानों को सहायता के लिए कोई निर्णय होगा। कैबिनेट मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने खटकड़कलां को आदर्श ग्राम योजना के तहत लाने के लिए सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा के प्रयासों की प्रशंसा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed