फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   India Wins Bronze in Hockey: Celebration In Haryana And Punjab After Team India Win In Tokyo Olympic

हरियाणा-पंजाब की धूम: ओलंपिक में हॉकी टीम ने रचा इतिहास, जीत के साथ ही झूमे खेल प्रेमी, घरों में शुरू हुआ जश्न

Thu, 05 Aug 2021 09:06 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 05 Aug 2021 09:06 AM IST
सार

हॉकी टीम की जीत और उसमें पंजाब के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से गदगद पंजाब के खेल मंत्री राणा सोढी ने एलान किया है कि उनकी सरकार पदक विजेता हॉकी टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को एक-एक करोड़ रुपये देगी।  

विज्ञापन
India Wins Bronze in Hockey: Celebration In Haryana And Punjab After Team India Win In Tokyo Olympic
जीत के बाद सोनीपत में एक दूसरे को घेवर खिलाते सुमित के पिता प्रताप सिंह और भाई अमित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुवार की सुबह हॉकी प्रेमियों के लिए जश्न का संदेश लेकर आई। भारत ने 41 साल बाद ओलंपिक में हॉकी में कांस्य पदक जीत लिया है। भारतीय हॉकी टीम ने जर्मनी को मात दी। इस जीत के साथ ही पंजाब और हरियाणा में जश्न शुरू हो गया। मैच में शुरुआत में पिछड़ने के बाद भारत ने जोरदार वापसी की और पदक अपने नाम कर लिया। वहीं हॉकी टीम की जीत और उसमें पंजाब के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से गदगद पंजाब के खेल मंत्री राणा सोढी ने एलान किया है कि उनकी सरकार पदक विजेता हॉकी टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को एक-एक करोड़ रुपये देगी।  

विज्ञापन


मैच में पंजाब के गांव चाहलकलां के मूल निवासी खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह ने गोल कर भारत को बढ़त दिलाई। सिमरनजीत के परिजनों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। अब सिमरनजीत व उनका परिवार उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के मझोला कस्बे के रहता है। सिमरनजीत सिंह पंजाब में अपने रिश्तेदार के घर रहते और वहीं से हॉकी का प्रशिक्षण भी लेते। इसलिए गांव चाहलकलां में भी खुशी का माहौल है। गांव ऊमें सिमरनजीत सिंह के ताया का परिवार रहता है। ताया के बेटे सतिंदर सिंह व उनके परिजनों ने खुशी जाहिर की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर भारतीय हॉकी टीम की जीत की खुशी का जश्न भी मनाया। 
विज्ञापन



वहीं मैच में गोल दागने वाले पंजाब के रुपिंदर पाल सिंह के माता-पिता ने टीम की जीत पर वाहेगुरु का शुकराना अदा किया। अनुभवी ड्रैग फ्लिकर रुपिंदर पाल सिंह मूल रूप से फरीदकोट के बाबा फरीद एवेन्यू के रहने वाले हैं। रुपिंदर के बेहतरीन प्रदर्शन से उनके परिवार व रिश्तेदारों के साथ खेल प्रेमियों में खुशी है। रुपिंदर पाल सिंह के पिता हरिंदर सिंह ने कहा कि वाहेगुरु ने ये बेहतरीन पल दिखाया है। उनकी मां सुखविंदर कौर को पूरा यकीन था कि रुपिंदर व उनके टीम के साथी सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन करेंगे। मां इसके लिए दिन-रात दुआएं मांग रहीं थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जालंधर के खुसरोपुर गांव के रहने वाले भारतीय हॉकी टीम के स्टार मिडफील्डर हार्दिक सिंह का कमाल गुरुवार को भी दिखा। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पदक में हार्दिक के गोल का भी योगदान है। मैच से पहले हार्दिक की पिता वरिंदरप्रीत सिंह से फोन पर बात हुई थी। पिता ने उन्हें कहा था कि मैच बढ़िया होगा। इसलिए वह पूरे मनोबल के साथ मैदान में उतरे। टीम इंडिया की जीत के बाद से हार्दिक के घर में खुशी का माहौल है। गांव के लोगों के अलावा रिश्तेदार और दोस्त परिवार को बधाइयां दे रहे हैं।





हॉकी टीम के कप्ताल मनप्रीत सिंह जालंधर के गांव मिट्ठापुर के रहने वाले हैं। गुरुवार को टीम की जीत के साथ ही ग्रामीणों ने जमकर जश्न मनाया। मनप्रीत सिंह की मां मंजीत कौर बेटे की सफलता से गदगद हैं। मंजीत कौर ने बताया कि मुझे अपने बेटे पर गर्व है। यह पल मेरे लिए यादगारी लम्हे की तरह रहेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed