{"_id":"d055e97b23b4cbf8c467303e3c72a414","slug":"cd-issue-will-be-open-on-assembly-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा के बजट सत्र में गूंजेगा सीडी कांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा के बजट सत्र में गूंजेगा सीडी कांड
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 19 Feb 2014 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा के बजट सत्र में इस बार फिर से सीडी कांड गूंजेगा। इनेलो ने सरकार को विधानसभा में घेरने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि शुक्रवार से शुरू होने वाले हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में रामकिशन फौजी सीडी मामला, अन्य विधायकों, मंत्रियों और सीपीएस की सीडी के मामले, लोकायुक्त रिपोर्ट, बढ़ती महंगाई, प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति पर सरकार से जवाब मांगा जाएगा।
हरियाणा के बिजली खरीद घोटाले, सड़कों की दुर्दशा, डीएलएफ वाड्रा डील सहित हरियाणा के भूमि घोटालों, बिजली दरों में की गई बढ़ोत्तरी, कर्मचारी आंदोलन, किसानों की दुर्दशा जैसे अहम् मुद्दों को इनेलो प्रमुखता से उठाएगी।
विज्ञापन
अशोक अरोड़ा ने कहा कि पिछले विधानसभा सत्र में रामकिशन फौजी सीडी मामले की इनेलो द्वारा जांच की मांग किए जाने पर हुड्डा सरकार ने विपक्षी विधायकों को सत्र के पहले दिन पूरे विधानसभा सत्र के लिए निलंबित कर बाहर निकाल दिया था। सीडी मामले की जांच हरियाणा के लोकायुक्त को सौंप दी थी।
विज्ञापन
उस समय सरकार का यह कहना था कि विपक्षी विधायकों को लोकायुक्त की रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए।
अब लोकायुक्त की रिपोर्ट आ चुकी है जिसमें सीएलयू के नाम पर पांच करोड़ रुपए मांगने वाले सीपीएस रामकिशन फौजी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के अंतर्गत मामला दर्ज कर किसी वरिष्ठ एवं स्वच्छ छवि के उच्चाधिकारी से जांच करवाए जाने के आदेश दिए गए हैं।