फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cctv footage of a woman throwing child in ambala

कलयुगी मां: एक दिन के बच्चे को सड़क पर फेंका, कारण पूछा तो ये जवाब दिया

Sat, 16 Sep 2017 01:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला शहर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला शहर(हरियाणा) Updated Sat, 16 Sep 2017 01:58 PM IST
विज्ञापन
cctv footage of a woman throwing child in ambala
बच्चे को सड़क पर फेंकने वाली मां मिली
इंसानियत के साथ मां की ममता भी शर्मसार हो गई, जब महिला अपने एक दिन के बच्चे को सड़क पर फेंक गई। पकड़े जाने पर कारण पूछा गया तो उसने जो जवाब दिया, सुनिए। मामला हरियाणा के अंबाला शहर का है। बुधवार सुबह सिटी कोर्ट परिसर में मिले नवजात शिशु की मां को पुलिस ने आखिरकार खोज निकाला है। महिला ने लोक लाज के डर से शिशु को कोर्ट परिसर के पिछली तरफ लावारिस अवस्था में छोड़ दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद जब कोर्ट के पास बादशाही बाग कालोनी क्षेत्र में छानबीन की तो एक-एक करके सभी परतें खुल गई। हैरानी हुई की घर में ही महिला ने शिशु को जन्म दिया जिसके बाद उसे छोड़ दिया। महिला के पति की दस वर्ष पहले मौत हो चुकी है और वह पहले ही चार बच्चों की मां है। शिशु को जन्म देने के बाद उसकी हालत खराब है जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। महिला के खिलाफ पहले ही पुलिस ने मामला दर्ज किया हुआ है।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रही कोतवाली थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखी थी जिसके बाद पुलिस को शक था कि महिला कोर्ट के पास ही स्थित बादशाही कालोनी या अन्य कालोनी की निवासी होगी। इसी आधार पर पुलिस ने क्षेत्र में कड़ी नजर रखी थी और वह कई लोगों के संपर्क में थी। इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली की एक महिला की हालत ठीक नहीं है। पुलिस ने जब सघनता से जांच की तो खुलासा हुआ कि उक्त महिला ने ही शिशु को जन्म दिया था। शिशु के जन्म के बाद से ही महिला की हालत ठीक नहीं थी जिस वजह से उसे अब सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का डीएनए टेस्ट भी कराने की तैयारी

cctv footage of a woman throwing child in ambala
बच्चे को सड़क पर फेंकने वाली मां मिली
मामले की जानकारी मिलते ही जिला चाइल्ड वेलफेयर संगठन व अन्य विभागों के अधिकारी अस्पताल पहुंचे जिन्होंने महिला से पूरी जानकारी हासिल की। अब पुलिस महिला का डीएनए टेस्ट भी कराने की तैयारी में है ताकि पूरी तरह से यह पुष्टि हो सके की उक्त महिला ने ही शिशु को जन्म दिया था।  

चार बच्चों की मां, दस वर्ष पहले पति की मौत  
बादशाही बाग कालोनी के निकट रहने वाली महिला चार बच्चों की मां है जिनमें से दो लड़कियों की शादी तक हो चुकी है। महिला ने बताया कि उसके पति की मौत करीब दस वर्ष पहले हो गई थी।

बताते हैं कि उसके किसी से संबंध थे और वह गर्भवती हो गई और अब लोक लाज के डर के कारण उसने शिशु को घर में ही जन्म देने के बाद उसे लावारिस अवस्था में बुधवार तड़के सिटी कोर्ट परिसर के पिछली तरफ छोड़ दिया।

महिला अपने मनसूबे में लगभग कामयाब हो गई थी, लेकिन कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना दर्ज हो गई जिसके बाद पूरे मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। 

मामले को उलझाने की कोशिश

cctv footage of a woman throwing child in ambala
बच्चे को सड़क पर फेंकने वाली मां मिली
महिला जब पुलिस की पकड़ में आई तो उसने पहले पूरे मामले को उलझाने की कोशिश की। वह बार-बार बयान बदलती रही और झूठ बोलती रही। महिला एवं बाल संरक्षण विभाग और चाईल्ड वेलफेयर कमेटी टीम के समक्ष भी उसने कई बार बयान बदले और शिशु की मां होने से इंकार किया। मगर बाद में उसने टीम को बताया कि उसने खुद ही अपनी डिलीवरी की। उसे काफी समय बाद पता चला कि वह गर्भवती  है।

बच्ची को शिशु निकेतन भेजा  
महिला के साथ जो बच्ची सीसीटीवी में नजर आई थी वह उसकी बेटी थी। उसे भी जिला बाल सरंक्षण अधिकारी की देख रेख में शिशु निकेतन भेजा जाएगा।  
 
पुलिस ने महिला की हालत को देखते हुए उसे अंबाला के सिविल हस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया है। उसकी हालत ठीक होने के बाद गिरफ्तारी की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। महिला की पहचाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई है।  
- अजीत सिंह, एसएचओ, थाना कोतवाली, अंबाला सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed