फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CCET Diploma students will study online only, practical offline

सीसीईटी डिप्लोमा के छात्र ऑनलाइन ही पढ़ेंगे, प्रैक्टिकल ऑफलाइन

Thu, 16 Sep 2021 02:23 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 02:23 PM IST
विज्ञापन
CCET Diploma students will study online only, practical offline
चंडीगढ़। चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीसीईटी) डिप्लोमा विंग के विद्यार्थियों की कक्षाएं ऑनलाइन ही लगेंगी। प्रैक्टिकल के लिए विद्यार्थियों को कैंपस में बुलाया जाएगा। इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना के कारण हर शिक्षण संस्थान में पढ़ाई ऑनलाइन ही चली। अब हालात कोरोना को लेकर ठीक हैं। पीयू व पेक ने कुछ कक्षाओं के विद्यार्थियों को कैंपस में आने की अनुमति दे दी। इसी तरह सीसीईटी के विद्यार्थियों को उम्मीद थी कि उनकी कक्षाएं भी ऑफलाइन लगेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सूत्रों का कहना है कि थ्योरी की कक्षाएं ऑनलाइन ही लगेंगी।
विज्ञापन

कुछ छात्रों का कहना है कि अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को यहां बुलाया जाना चाहिए था। साथ ही रोस्टर बनाकर अन्य विद्यार्थियों को ऑफलाइन कक्षाओं में आने के लिए कहा जाता, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। सूत्रों का यह भी कहना है कि कुछ दिन कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगी, लेकिन जैसे ही कोरोना से हालात और बेहतर होंगे तो ऑफलाइन कक्षाएं लगाई जा सकती हैं। हालांकि इसके लिए उच्चाधिकारियों की अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed