फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CBSE 10th exam result, Bhatinda's topper manya open secret of success

500 में से 499 अंक लाकर टॉपर बनी बठिंडा की मान्या, खुद बताई सफलता की कहानी

Tue, 07 May 2019 01:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 07 May 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
CBSE 10th exam result, Bhatinda's topper manya open secret of success
छात्रा मान्या

सीबीएसई दसवीं कक्षा के परिणाम सोमवार को घोषित हुए। बठिंडा की छात्रा मान्या ने 499 अंक हासिल कर अपने माता-पिता और अध्यापकों का नाम देशभर में रोशन किया है। टॉपर छात्रा मान्या ने कहा कि उन्हें इतने अंकों की उम्मीद नहीं थी। लेकिन जैसे ही उन्होंने अपना नतीजा देखा तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

विज्ञापन


मान्या के टॉप करने की खबर सुनते ही पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई और निजी स्कूल सेंट जेवियर के प्रबंधकों ने तुरंत छात्रा और परिजनों को स्कूल में बुलाकर मिठाई बांटी। स्कूल पहुंचने पर छात्रा मान्या का जोर शोर से स्वागत किया गया और सहपाठियों ने मान्या को गले लगाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन


बातचीत में मान्या ने बताया कि वह डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहती है। उसने कहा कि अगर कोई भी स्कूली छात्र रूटीन में होमवर्क करेगा तो वो इस कामयाबी को आसानी से हासिल कर सकता है। मान्या ने कुछ विषयों का ट्यूशन भी लगाया था। हालांकि बाकी विषयों की तैयारी माता-पिता की मदद से मान्या ने स्वयं की। मान्या ने इस कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता और अध्यापकों को दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उसका कहना है कि अगली कक्षा में वह सौ प्रतिशत अंक हासिल करने की कोशिश करेगी। सेंट जेवियर्स स्कूल के फादर एड्रिन ने बताया कि मान्या के साइंस सब्जेक्ट में एक अंक कम आया है, अन्य सभी में उसके सौ प्रतिशत नंबर हैं। मान्या के पिता पदम जिंदल शेयर ट्रेडिंग का बिजनेस करते हैं। मां ईशा जिंदल ग्रहिणी हैं और घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती हैं।

मोबाइल और सोशल मीडिया से बनाई दूरी
मान्या ने बताया कि उसने एग्जाम और स्कूल के दिनों में मोबाइल और सोशल मीडिया से हमेशा ही दूरी बनाकर रखी है। बहुत जरूरी होने पर ही वह मोबाइल का इस्तेमाल करती है।

टीचर बोले-छात्रा ने किया सरप्राइज
स्कूल में उपस्थित मान्या के अध्यापकों ने कहा कि छात्रा से इतनी उम्मीद नहीं थी। लेकिन उसने इतने अंक हासिल कर अध्यापकों और परिजनों को सरप्राइज किया है। छात्रा का कहना था कि उसका मकसद डॉक्टर बनने का है। जिसके लिए वह आगे चलकर पूरे जोर शोर से मेहनत करेगी। उसने कहा कि परिवार और अध्यापकों से पूर्ण सहयोग मिलता रहा, जिस कारण उसने आज इतने अंक हासिल किए।

मानसा की मुस्कान को मिले 495 अंक 
सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा में 500 से 495 अंक लेकर पंजाब में तीसरी स्थान हासिल करने वाली मुस्कान मित्तल को मलाल है कि उनके पूरे नंबर क्यों नहीं आए। मुस्कान मित्तल विद्या भारती स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा हैं और उन्होंने 495 अंक हासिल कर जिले मे पहला स्थान पाया है।

उनके पिता पवन कुमार सिनेमा रोड पर दुकान चलाते हैं। मुस्कान की एक बहन व एक भाई है। मुस्कान का कहना है कि आगे जाकर आईएएस अफसर बनेगी और लोगों की सेवा करेंगी। स्कूल प्रिंसिपल जगदीप पटियाल व अध्यक्ष चिमन लाल ने मुस्कान को बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed