{"_id":"7fdb28794fdf4ed3af1561e271b8e9d1","slug":"cbm-elections-in-chandigarh-on-21-feb","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 को होंगे सीबीएम चुनाव, होगी कांटे की टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 को होंगे सीबीएम चुनाव, होगी कांटे की टक्कर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 18 Feb 2014 08:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ व्यापार मंडल (सीबीएम) के चुनाव 21 फरवरी को होंगे। चरंजीव सिंह और रवि प्रकाश कांसल में कांटे की टक्कर है। एक ओर रवि प्रकाश कांसल अपने दल-बल के संग सिटी के व्यापारियों के बीच अपनी पैंठ बना रहे हैं तो दूसरी ओर चरंजीव सिंह भी डोर-टू-डोर जाकर प्रचार प्रसार करने में लगे हैं।
सीबीएम चुनाव के लिए सीबीएम के पूर्व अध्यक्ष चरंजीव सिंह और व्यापारी नेता रवि प्रकाश कांसल ने कमर कस ली है।
दोनों प्रत्याशी हर प्रकार से जंग को जीतना चाहते हैं। रवि प्रकाश कांसल ने डोर-टू-डोर प्रचार शुरू कर दिया है। चरंजीव सिंह व्यापारियों के दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं।
उनके संग दिवाकर सहूंजा, अनिल वोहरा, जगदीश कपूर, गुरचरण साहनी, प्रेम कुमार और नरेश महाजन की टीम मौजूद है।
चरंजीव सिंह मंगलवार को सेक्टर-21 के संग सेक्टर-22 और सिटी की अन्य मार्केट में प्रचार के लिए निकले तो दूसरी ओर रवि प्रकाश कांसल ने मंगलवार को सिटी की एक दर्जन मार्केट में दौरा कर डाला। रवि प्रकाश कांसल व्यापारियों की समस्याओं को सुन रहे हैं।
विज्ञापन
पार्टियों का दौर जारी
चंडीगढ़ व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर पार्टियों का दौर जारी है। व्यापारियों को रिझाने के लिए होटलों और रेस्टोरेंट में पार्टियां दी जा रही हैं।
राजनीतिक दल भी कूदे
चंडीगढ़ व्यापार मंडल के चुनाव में अब राजनीतिक दल कूद पड़े हैं। सीबीएम चुनाव में यह राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों के लिए लामबंदी कर रहे हैं।