{"_id":"6239e84009d5b54b096ccc08","slug":"cbi-to-probe-gurgaon-chintels-society-incident-says-cm-manohar-lal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा बजट सत्र: सीबीआई करेगी चिनटेल्स पैराडाइसो सोसायटी हादसे की जांच, सीएम मनोहर लाल ने किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा बजट सत्र: सीबीआई करेगी चिनटेल्स पैराडाइसो सोसायटी हादसे की जांच, सीएम मनोहर लाल ने किया एलान
Tue, 22 Mar 2022 08:47 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 22 Mar 2022 08:47 PM IST
सार
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि चिनटेल्स सोसायटी को लाइसेंस जांच परखकर दिया होता तो हादसा से बच जाते।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के गुरुग्राम में सेक्टर-109 स्थित चिनटेल्स पैराडाइसो सोसायटी हादसे की जांच अब सीबीआई करेगी। प्रदेश सरकार ने पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला लिया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधानसभा में इसकी घोषणा की। विपक्ष भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हंगामा करते हुए सरकार को घेर रहा था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की इस दौरान नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा के साथ तीखी बहस हो गई। मनोहर लाल ने कहा कि चिनटेल्स सोसायटी को लाइसेंस कांग्रेस शासनकाल में दिया गया था। हम पुराने मामलों को नहीं निकालना चाहते थे लेकिन विपक्ष विवश कर रहा है। इसलिए चिनटेल्स मामले की जांच सीबीआई को सौंपेंगे। हादसे में दो लोगों को जान गंवानी पड़ी थी। इस दुखद दुर्घटना को देखते हुए लाइसेंस जारी करने की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
हुड्डा भी पीछे नहीं रहे, उन्होंने कहा कि अगर लाइसेंस मैंने दिया है तो मुझे गिरफ्तार करो। भ्रष्टाचार को लेकर सदन में जोरदार हंगामा हुआ। हुड्डा के पक्ष में कांग्रेस विधायकों ने मोर्चा संभाला तो सरकार के समर्थन में भाजपा विधायकों ने जवाबी पलटवार किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चिनटेल्स सोसायटी को लाइसेंस जांच परखकर दिया होता तो हादसा से बच जाते।
विज्ञापन
सरकार सोसायटी की स्ट्रक्चरल जांच करवा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। लाइसेंस किसने दिया, उसमें किस-किस की मिलीभगत रही, यह सब सीबीआई जांच में साफ हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने नौकरियों में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी विपक्ष को घेरा। मनोहर लाल ने कहा कि नौकरी में भ्रष्टाचार की जड़ें आज के समय की नहीं है बल्कि बहुत पुरानी है।
यह भी कह सकते हैं कि कांग्रेस के समय से हैं। सरकार इन जड़ों को खत्म करने के लिए सभी मामलों की सख्ती से जांच कर रही है, जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। हुड्डा ने मनोहर लाल पर पलटवार किया। वह बोले कि यह भ्रष्टाचार की बात करते हैं। इनकी सरकार का रोम-रोम भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। डीटीपी से लेकर तहसीलदार भ्रष्टाचार में पकड़े जा रहे हैं।