Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CBI raids five places in Patiala, Ludhiana and Jalandhar

Chandigarh News: सीबीआई ने पटियाला, लुधियाना और जालंधर में पांच जगहों पर की रेड

Wed, 05 Nov 2025 02:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
CBI raids five places in Patiala, Ludhiana and Jalandhar
पटियाला/लुधियाना/चंडीगढ़। निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर रिश्वतकांड मामले में सीबीआई चंडीगढ़ की चार टीमों ने मंगलवार सुबह 6.30 बजे पटियाला, लुधियाना और जालंधर में पांच जगहों पर रेड की। सीबीआई की एक टीम ने सुबह ही पटियाला में बीएच प्रॉपर्टीज के मालिक भूपिंदर सिंह के घर पर दबिश दी। दूसरी टीम ने लुधियाना के पक्खोवाल रोड स्थित सरगोधा कॉलोनी में एक प्रॉपर्टी डीलर के घर पर छापा मारा। वहीं सीबीआई की दो अन्य टीमों ने पटियाला, लुधियाना और जालंधर में रिमांड के दौरान भुल्लर और बिचौलिये कृष्णू शारदा ने जिन लोगों के नाम उगले हैं, उनसे पूछताछ करने पहुंची। सीबीआई ने भुल्लर की बेनामी संपत्तियों और आय से अधिक बनाई गई संपत्तियों की जांच शुरू कर दी है। सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि पटियाला के बीएच प्रॉपर्टीज और लुधियाना के सरगोधा में एक प्रॉपर्टी डीलर के बीच निलंबित डीआईजी के बीच प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त को लेकर पेमेंट के सबूत मिले हैं जिनकी जांच की जा रही है। सूत्रों की मानें तो जालंधर में सीबीआई ने एक चार्टेड अकाउंटेंट (सीए) के ऑफिस में भी छानबीन की है।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार टीमों ने माछीवाड़ा, सैंसोवाल कलां, कूम कलां के गांव बांकड़ गुजरां में निलंबित डीआईजी की संपत्तियों की तस्दीक की और करीबीयों से पूछताछ कर उनके बयान भी दर्ज कराए। सीबीआई की टीमों ने इस दौरान तीन डिजिटल डिवाइस, 7 से 8 फाइलें, 23 के करीब प्रॉपर्टी से जुड़े डॉक्यूमेंट़स और प्रॉपर्टी डीलरों के लेनदेन के रिकॉर्ड पर अपने कब्जे में लिये है। सीबीआई के अधिकारियों की मानें तो प्रॉपर्टी डीलर बीएच प्रॉपर्टी के मालिक के घर से जो रिकॉर्ड बरामद हुआ है, वह काफी आपत्तिजनक है, जिसके जांच से बेनामी संपत्तियों का बड़े स्तर पर खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन


बेनामी संपत्तियों के मिले सबूत
सीबीआई की टीम सुबह 6.30 बजे पटियाला स्थित बीएच प्रॉपर्टी के मालिक के घर पहुंच गई थी। राधिकारिक सूत्रों के अनुसार भुल्लर और बिचौलिए कृष्णू के रिमांड के दौरान बीएच प्रॉपर्टी के मालिक का भी नाम सामने आया था। भुल्लर के घर और ठिकानों से रेड के दौरान जो 71 संपत्तियों के दस्तावेज मिले, उनमें कई दस्तावेज बीएच प्रॉपर्टीज से जुड़े हुए थे। सीबीआई को रेड के दौरान जो सबूत मिले हैं, उसमें बेनामी संपत्तियों, फ्लैट्स के शेयर सर्टिफिकेट, कई सोसाइटीज के खाली शेयर फर्टीफिकेट व अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। भूपिंदर सिंह से सीबीआई की टीम रेड के दौरान इन दस्तावेजों को लेकर करीब चार से पांच घंटे तक पूछताछ और तहकीकात करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुधियाना में एक और प्रॉपर्टी डीलर के घर रेड
इस मामले में के लिए सीबीआई की दूसरी टीम लुधियाना पहुंची थी। लुधियाना में भुल्लर की 20 दुकानें, फार्म हाउस और अन्य कई संपत्तियों के सबूत सामने आए हैं। सीबीआई की टीम ने लुधियाना के सरगोधा कॉलोनी स्थित एक प्रापर्टी कारोबारी के घर रेड कर न केवल इन दुकानों और संपत्तियों की बारें में पूछताछ की, बल्कि उसके घर की तलाशी ली गई, जिसमें टीम को कई दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिनकी टीम जांच कर रही है। टीम ने करीब तीन से चार घंटे तक प्रापर्टी कारोबारी के घर जांच की और वहां से कई दस्तावेज अपने कब्जे में लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed