फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CBI arrests IRS officer and a middleman

Chandigarh News: सीबीआई ने आईआरएस अधिकारी और एक बिचौलिए को दबोचा

Sun, 01 Jun 2025 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
CBI arrests IRS officer and a middleman
चंडीगढ़। सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) ने शनिवार को रिश्वत मामले में दिल्ली के एक आईआरएस अधिकारी और बिचौलिए को गिरफ्तार किया है। सीबीआई रविवार को आरोपियों को चंडीगढ़ स्थित सीबीआई अदालत में पेश करेगी। आरोपियों में साल 2007 बैच के आईआरएस अधिकारी अमित कुमार सिंघल और बिचौलिया हर्ष कटोच शामिल हैं। आरोप है कि दोनों आरोपी चंडीगढ़ के एक फूड चेन मालिक को ब्लैकमेल कर रहे थे। सीबीआई आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया फूड चेन के मालिक ने सीबीआई को दी शिकायत में बताया था कि उससे करोड़ों रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। अमित कुमार और हर्ष शिकायतकर्ता से लगातार पैसों की डिमांड कर रहे थे। हर्ष कटोच मुंबई से रिश्वत लेने मोहाली आया था। सीबीआई को आरोपी के बारे में सूचना मिली कि बिचौलिया हर्ष कटोच मोहाली में है। इसके बाद सीबीआई की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर दिल्ली से आईआरएस अधिकारी को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आईआरएस के घर से 45 लाख रुपये कैश बरामद
सूत्रों ने बताया कि सीबीआई के छापे में आईआरएस अधिकारी के घर से करीब 45 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। इसके अलावा करोड़ों रुपये का सोना भी मिला है। हालांकि, सीबीआई का कोई भी अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने की तैयार नहीं है। वहीं, सीबीआई ने कोई आधिकारिक बयान भी जारी नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई महत्वपूर्ण पदों पर रहा है आरोपी अधिकारी
आरोपी आईआरएस अधिकारी कई महत्वपूर्ण पदों पर रहा है। सूत्रों ने बताया कि दोनों आरोपी काफी समय से शिकायतकर्ता को छापे का डर दिखाकर ब्लैकमेल कर रहे थे। बिचौलिए के जरिए रिश्वत की मांग हो रही थी।


तीन महीने पहले एएसआई को दबोचा था
सीबीआई ने तीन महीने पहले सेक्टर-43 चौकी के एएसआई शेर सिंह को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। एएसआई किसी केस में बिचौलिए के जरिए पैसे मांग रहा था। इसी बीच पीडि़त अपनी शिकायत लेकर सीबीआई के पास चला गया था, जिसके बाद जांच एजेंसी ने ट्रैप लगाकर एएसआई को दबोच लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed