फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cast your vote for punjab assembly elections 2017

#PunjabPolls: अमर उजाला की लोगों से अपील, जरूर करें मतदान

Sat, 04 Feb 2017 10:03 AM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 04 Feb 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
Cast your vote for punjab assembly elections 2017
लोगों से अमर उजाला की अपील, जरूर करें मतदान - फोटो : File Photo
अमर उजाला पंजाब के सभी मतदाताओं से अपील करता है कि वह लोकतंत्र के इस पर्व को धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाते हुए अपने मत का प्रयोग अवश्य करें। वोट देना हर नागरिक का कर्तव्य है, सभी को लोकतांत्रिक देश में मिले मत के अधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए। 
विज्ञापन


वोटिंग के समय आपके पास वोटर कार्ड का होना आवश्यक है, यदि आपके पास वोटर कार्ड नहीं है या आपका वोटर कार्ड खो गया है तो आप अपना पहचान पत्र, श्रम मंत्रालय द्वारा जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज, निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी प्रमाणित फोटो मतदाता पर्ची, सांसद, विधायकों को जारी पहचान पत्र, आधार कार्ड को मतदान केंद्र पर प्रस्तुत कर वोट डाल सकते है।
विज्ञापन

 

श्रद्धालु जिसे उपयुक्त समझें वोट दें: डेरा ब्यास

Cast your vote for punjab assembly elections 2017
Punjab Polls - फोटो : अमर उजाला
राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास ने अपने सभी अनुयायियों से कहा है कि वे जिस पार्टी और प्रत्याशी को उपयुक्त समझते हैं, उसे ही वोट दें। डेरे की ओर से किसी भी अनुयायी को विधानसभा चुनाव में मतदान के बारे में कोई भी बंदिश नहीं लगाई गई है।

शुक्रवार को डेरा ब्यास में प्रशासनिक व्यवस्था प्रमुखों की बैठक के बाद डेरे की संगत के लिए जारी किए गए संदेश में कहा गया - ‘डेरा ब्यास का किसी पार्टी के साथ कोई ताल्लुक नहीं है। संगत को अपने वोट का अपनी मर्जी के साथ और पूरी सूझबूझ के साथ इस्तेमाल करने का पूरा-पूरा हक है। संगत किसी भी तरह, किसी सेवादार, किसी जत्थेदार या किसी अथॉरिटी के प्रेशर में न आए और न ही किसी से प्रभावित होकर वोट करे। मतदान के समय हमें इस तरह की अफवाहों से बचना चाहिए।’ 
यह नोटिस डेरा ब्यास के आफिशियल नोटिस बोर्ड पर लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed