{"_id":"65bc9b7319c4c3909700e707","slug":"cash-theft-from-medical-store-in-kapurthala-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala: मेडिकल स्टोर के ताले तोड़ घुसे चोर, गल्ले से बीस हजार की नगदी चुराकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kapurthala: मेडिकल स्टोर के ताले तोड़ घुसे चोर, गल्ले से बीस हजार की नगदी चुराकर भागे
Fri, 02 Feb 2024 01:08 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 02 Feb 2024 01:08 PM IST
सार
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि तीन चोर ताले तोड़ कर मेडिकल स्टोर के अंदर घुसे और गल्ले में पड़ी लगभग 20 हजार की नगदी चुरा कर फरार हो गए। चोरों ने अन्य किसी भी सामान को हाथ नहीं लगाया। सीसीटीवी फुटेज में चोर आपस में बात करते हुए अंकित नाम ले रहे थे।
विज्ञापन
कैमरे में कैद चोर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपूरथला के सिविल अस्पताल के सामने एक मेडिकल स्टोर पर तीन चोरों द्वारा ताले तोड़कर नगदी चुराने की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। चोरी की घटना का दुकान मालिक को तब पता लगा जब वह सुबह अपनी दुकान खोलने आया। उसने देखा ताले टूटे हुए थे। वहीं सूचना के बाद सिटी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मेडिकल स्टोर मालिक राजीव कंधारी वासी मोहल्ला अरफवाला ने बताया कि उसकी सिविल अस्पताल के सामने बेला मेडिकोस दुकान है। बीती रात वह रूटीन में दुकान का शटर बंद कर दोनों ताले लगाकर घर चले गए। लेकिन जब वह सुबह आए तो देखा शटर के दोनों ताले टूटे हुए थे।
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो उसमें तीन चोर ताले तोड़ कर अंदर घुसे और गल्ले में पड़ी लगभग 20 हजार की नगदी चुरा कर फरार होते दिखे। चोरों ने अन्य किसी भी सामान को हाथ नहीं लगाया। पीड़ित ने यह भी बताया कि उसने थाना सिटी पुलिस को चोरी सबंधी सूचना दी है। राजीव कंधारी ने यह भी बताया कि सीसीटीवी फुटेज में चोर आपस में बात करते हुए अंकित नाम ले रहे थे।
विज्ञापन
थाना सिटी एसएचओ संजीवन सिंह ने बताया कि उन्हें चोरी की शिकायत मिली है। जांच के लिए एसआई परमजीत सिंह की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं दुकान से मिली फुटेज व अन्य सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।