{"_id":"5afde16611616ee198dade6dd561fb0b","slug":"cash-on-delivery-service-of-online-reserved-railway-ticket-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड न्यूजः अब घर बैठे मंगवाएं रिजर्वेशन टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड न्यूजः अब घर बैठे मंगवाएं रिजर्वेशन टिकट
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
Updated Thu, 01 Oct 2015 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आप आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड) की वेबसाइट के जरिये ट्रेन का रिजर्व टिकट बुक कराते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आप ऑनलाइन टिकट बुक कराने के बाद उसे अपने घर पर ही प्राप्त कर सकेंगे। इतना ही नहीं पैसे का भुगतान भी टिकट मिलने के बाद ही होगा।
विज्ञापन
देश के जिन 200 बड़े शहरों में यह सुविधा 1 अक्टूबर से शुरू होनी हैं उनमें करनाल भी शामिल हैं। यह सुविधा नागरिकों को बुकमायट्रेनडॉटकॉम के जरिये मुहैया करवाई जाएगी। इसी के साथ ही एक अक्टूबर से ही दिल्ली और अंबाला रेलवे जोन की कई ट्रेनों के टाइम टेबल में भी बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली जोन की ट्रेनों में पानीपत से दिल्ली जाने वाली 64470, 64002 और 64472 इन तीन ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। तीनों ट्रेनें अब अपने पहले के समय से 10 मिनट पहले करनाल से दिल्ली की ओर रवाना होंगी। इसी तरह सोनीपत से साहिबाबाद जाने वाली 64004 ट्रेन के समय में भी बदलाव कर दिया गया है।
विज्ञापन
कैश ऑन डिलीवरी सुविधा इन जिलों में है उपलब्ध
कैश ऑन डिलीवरी टिकट हरियाणा में अंबाला, करनाल, फरीदाबाद, पलवल, गुड़गांव, मानेसर, पंचकूला, पानीपत, रोहतक, हिसार भिवानी व सोनीपत में मुहैया कराई गई है। इसकी डिटेल बुकमायट्रेन वेबसाइट से भी ली जा सकती है।
ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव कर दिया गया है। 200 शहरों में कैश ऑन डिलीवरी के तहत टिकट सुविधा मुहैया कराई जानी है। इस पर गंभीरता से काम चल रहा है।
- अजय जे माइकिल, पीआरओ नार्दन रेलवे, दिल्ली