फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case registered against manager on complaint of company director

Chandigarh News: कंपनी संचालक की शिकायत पर मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 04 Jan 2024 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Case registered against manager on complaint of company director
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में आने वाले फेज-1 स्थित एक निजी कंपनी के संचालक की शिकायत पर कंपनी के ही मैनेजर अमित कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। सलिल गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कंपनी के अकाउंट में गड़बड़ हो रही थी। उनकी कंपनी में अमित कुमार साल 2013 में अकाउंट्स विभाग में काम पर लगा था। वह साल 2022 तक मैनेजर के पद पर कार्यरत रहा।
विज्ञापन

जांच के दौरान सामने आया कि अमित कुमार, सलिल गुप्ता की दूसरी कंपनी के नाम पर चेक तैयार कर देता था। इसके बाद वह चेक के पीछे जिस खाते में वह पैसे जाने होते थे वहां पर अकाउंट नंबर अपना, अपने किसी जानकार या रिश्तेदार का लिख देता था। इससे वह रकम दिए गए अकाउंट में ट्रांसफर हो जाती थी। दूसरे खातों में पैसे डलवाने के बाद आरोपी कंपनी के रिकॉर्ड में पैसे की एंट्री डालते हुए यह दिखाता था कि उक्त रकम उनकी दूसरी कंपनी के खाते में गई है। जांच में खुलासे के बाद इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने अमित कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा-408, 419, 420, 468 और 471 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed