{"_id":"62b2e2fa9ce2ef6c78429f6f","slug":"case-registered-against-ias-sanjay-popli-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: IAS संजय पोपली की बढ़ीं मुश्किलें, आर्म्स एक्ट में चंडीगढ़ में केस दर्ज, घर से विजिलेंस को डायरी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: IAS संजय पोपली की बढ़ीं मुश्किलें, आर्म्स एक्ट में चंडीगढ़ में केस दर्ज, घर से विजिलेंस को डायरी मिली
Wed, 22 Jun 2022 03:08 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 22 Jun 2022 03:08 PM IST
सार
आईएएस संजय पोपली के फंसते ही ठेकेदार भी सामने आने लगे हैं। दो ठेकेदारों ने सीएम हेल्पलाइन पर अब शिकायत दी है। ठेकेदारों ने टेंडरों पर कमीशन लेने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
आईएएस अधिकारी संजय पोपली
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार आईएएस अधिकारी संजय पोपली की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। विजिलेंस इंस्पेक्टर सुखजिंदर सिंह की शिकायत पर चंडीगढ़ के सेक्टर- 11 थाना में पुलिस ने पोपली के खिलाफ केस दर्ज किया है। पंजाब विजिलेंस को सेक्टर- 11 स्थित संजय पोपली के घर से 7.65 एमएम के 41 कारतूस, .32 बोर के दो कारतूस और .22 बोर के 30 कारतूस मिले हैं।
विज्ञापन
11 ठेकेदारों की सूची मिली
आईएएस संजय पोपली के फंसते ही ठेकेदार भी सामने आने लगे हैं। दो ठेकेदारों ने सीएम हेल्पलाइन पर अब शिकायत दी है। ठेकेदारों ने टेंडरों पर कमीशन लेने का आरोप लगाया है। उधर, विजिलेंस को संजय पोपली के घर से 11 ठेकेदारों की सूची मिली है। इसमें ठेकेदारों को मिले टेंडरों की राशि का भी ब्योरा लिखा है। विजिलेंस को शक है कि कमीशन के लिए टेंडर का हिसाब रखा गया है। विजिलेंस ने ठेकेदारों की शिकायतों को भी रिकॉर्ड पर ले लिया है। अब इस मामले में संजय पोपली से पूछताछ होगी।
विज्ञापन