{"_id":"652930b42e88268f1e07e4e3","slug":"case-registered-against-former-congress-mla-kulbir-singh-zira-and-80-supporters-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozpur News: पूर्व कांग्रेस विधायक कुलबीर जीरा और 80 समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozpur News: पूर्व कांग्रेस विधायक कुलबीर जीरा और 80 समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला
Fri, 13 Oct 2023 05:33 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरा/फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरा/फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 13 Oct 2023 05:33 PM IST
सार
कुलबीर सिंह जीरा ने कहा कि सिर्फ सरपंचों को इंसाफ दिलवाने के लिए उन्होंने बीडीपीओ दफ्तर के बाहर धरना दिया था। वह पंजाब की मान सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हैं। 17 अक्तूबर को धन-धन बाबा बुड्ढा साहिब के दर्शन करने के बाद फिरोजपुर में पत्रकारों के समक्ष आप के विधायक, कार्यकर्ताओं और अधिकारियों की पोल खोलकर गिरफ्तारी दूंगा।
विज्ञापन
कुलबीर सिंह जीरा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना जीरा सिटी पुलिस ने बीडीपीओ दफ्तर में जबरन घुसकर कर्मचारियों के कमरों में कब्जा कर सरकारी दस्तावेजों से छेड़छाड़ करने के आरोप में हलका जीरा से पूर्व कांग्रेस विधायक व जिला कांग्रेसी कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह जीरा समेत 80 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अभी किसी भी प्रदर्शनकारी की गिरफ्तारी नहीं की है।
विज्ञापन
ब्लाक विकास एवं पंचायत अफसर जीरा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि पूर्व कांग्रेस विधायक कुलबीर सिंह जीरा ने अपने 80 समर्थकों संग दफ्तर के बाहर धरना दिया है। कुलबीर अपने समर्थकों संग जबरन दफ्तर में घुसे और कर्मचारियों के कमरों में कब्जा कर लिया। वहां पर सरकारी रिकॉर्ड व फाइलें पड़ी थी।
विज्ञापन
आशंका है कि प्रदर्शनकारियों ने सरकारी दस्तावेजों संग छेड़छाड़ की है। यही नहीं इन्होंने सरकारी कामकाज में बाधा डाला। थाना सिटी पुलिस ने बीडीपीओ जीरा की शिकायत पर हलका जीरा के पूर्व कांग्रेस विधायक व जिला कांग्रेसी कमेटी के प्रधान कुलबीर सिंह जीरा समेत 80 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अभी तक किसी भी प्रदर्शनकारी की गिरफ्तारी नहीं की है।
विज्ञापन
उधर, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह जीरा ने कहा कि सिर्फ सरपंचों को इंसाफ दिलवाने के लिए उन्होंने बीडीपीओ दफ्तर के बाहर धरना दिया था। वह पंजाब की मान सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि 17 अक्तूबर को धन-धन बाबा बुड्ढा साहिब के दर्शन करने के बाद फिरोजपुर में पत्रकारों के समक्ष आप सरकार के विधायक व अन्य कार्यकर्ताओं के अलावा अधिकारियों की पोल खोलकर गिरफ्तारी दूंगा।