फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Curfew, Inquiry Mark Against DSP for Shopping during Curfew

चंडीगढ़ः कर्फ्यू में शॉपिंग करानी पड़ी महंगी, डीएसपी पर इंक्वायरी मार्क, वकील-शॉपकीपर पर केस दर्ज

Mon, 30 Mar 2020 11:48 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 30 Mar 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Curfew, Inquiry Mark Against DSP for Shopping during Curfew
वकील को शॉपिंग कराता डीएसपी - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के डीएसपी सेंट्रल कृष्ण कुमार के साथ सेक्टर-10 स्थित माउंट व्यू होटल के सामने स्थित दुकान से शॉपिंग करने के मामले में पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। एक ओर जहां आरोपी वकील उत्सव बैंस और बुद्धिराजा डिपार्टमेंटल स्टोर के संचालक पर 188 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं डीएसपी सेंट्रल कृष्ण कुमार के इंक्वायरी मार्क कर केस को क्राइम ब्रांच सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


बीते शुक्रवार को वायरल हुए 10.48 मिनट के वीडियो में डीएसपी सेंट्रल कृष्ण कुमार की सरकारी गाड़ी दिख रही है, जिसमें वकील उत्सव बैंस और डीएसपी सवार थे। सेक्टर-10 में शॉपिंग के बाद डीएसपी की गाड़ी सेक्टर-2 पहुंची और डिग्गी में रखे सामान को वकील के घर में भिजवाया। बताया गया था कि इस वीडियो को पीएसओ के द्वारा बनाया गया है। इस संबंध में एसएसपी नीलंबरी विजय जगदले सेंट्रल डीएसपी से पूछताछ करने की बात कही थी।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में कहा गया कि डीएसपी सेंट्रल कृष्ण कुमार की गाड़ी नंबर (सीएच01 जीए6100) से सेक्टर-10 माउंट व्यू होटल के सामने से निकलकर सेक्टर 2 में वकील साहब को छोड़ने जा रहे हैं। डिग्गी फुल भर रखी है और गरीब आदमियों को सामान नहीं मिल रहा है। प्रशासन के अधिकारी ही कोताही बरत रहे हैं। बड़े लोगों को ऐसे सामान दिलाते हैं, गरीब को मिलता नहीं है अब यह सामान कोठी में उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में कहा गया कि पहलवानी गेड़ा मरवा रहे हैं, रेड लाइट भी जंप करवा रहे हैं। ऑथराइज्ड पुलिस का और सीआरपीएफ का मिस यूज हो रहा है। कृपया करके प्रशासन इस पर ध्यान दे। मोदी जी की कार्यशैली पर उलांघना की जा रही है। मेरा भारत महान जय जवान जय किसान। देखो चंडीगढ़ में कर्फ्यू लगा है उसकी कैसे उल्लंघन कर रहे हैं डीएसपी साहब।

गेड़ी मरवा रहे हैं, सामान भी घर पर रखवा रहे हैं, क्या मतलब है यू टर्न कराने का, सेक्टर-11 के अंदर चले गए। जैसे बचपन में हम कभी घूमा करते थे। यह अफसरों के कारण देश में बहुत ज्यादा नुकसान हो रहा है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है इनके कारण, पैसा बेवजह यूज किया जा रहा है। गरीब आदमी को रोटी नहीं मिल रही है कर्फ्यू लगा है, उनको डंडे मारते हैं। उड़ाई जा रही हैं कानून की धज्जियां।


उधर,डीएसपी सेंट्रल कृष्ण कुमार ने कहा था कि पीएसओ को बाथरूम नहीं जाने दिया तो गुस्से में आकर उसने वीडियो बना ली। पिछले कई दिनों से कर्फ्यू में फंसे हम लोग सभी की भलाई कर रहे हैं, ऐसे में अगर वकील साहब के यहां सामान पहुंचा दिया गया तो क्या गुनाह हो गया। वहीं वकील उत्सव बैंस का कहना है कि वह कर्फ्यू पास होने के बावजूद उनके खिलाफ एफआईआर हुई है। वह तो गरीबों के लंगर के लिए खाने का इंतजाम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed