फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case registered against bank officer for withdrawing money from farmers account

बैंक अधिकारी की करतूत: चार किसानों के खाते से 36.85 लाख निकाले, फिर नौकरी छोड़ दी, अब दर्ज हुआ केस

Wed, 03 Aug 2022 10:12 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 03 Aug 2022 10:12 AM IST
सार

धोखाधड़ी का मामला सामने आने के बाद किसान संगठनों ने बैंक के बाहर कई दिनों तक धरना भी दिया था लेकिन बैंक ने संबंधित किसानों को रिकवरी के नोटिस तक भेजे थे। जब बैंक को पता चला कि यह धोखाधड़ी उनके अधिकारी ने ही की है, तब नोटिस रद्द कर पुलिस को शिकायत सौंपी गई। 

विज्ञापन
Case registered against bank officer for withdrawing money from farmers account
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

पंजाब में एक बैंक अधिकारी चार किसानों को लाखों रुपये की चोट दे गया। अब बैंक प्रबंधक की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। मामला कोटकपूरा की एक्सिस बैंक की शाखा का है। बैंक अधिकारी ने चार किसानों के खातों से 36.85 लाख रुपये निकाले हैं। अब वह नौकरी छोड़ चुका है। आरोपी बैंक में लोन अधिकारी था। उसकी पहचान मुक्तसर की जोधू कॉलोनी निवासी अंकित कुमार के रूप में हुई है। कोटकपूरा सिटी पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने बैंक प्रबंधक सुमित चावला की शिकायत के आधार पर पड़ताल के बाद यह कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


शिकायत में प्रबंधक सुमित चावला ने बताया कि आरोपी अंकित कुमार की तैनाती बैंक के फील्ड लोन अफसर के तौर पर थी। यही वजह थी कि किसान अक्सर ही उसके पास लोन लेने और अन्य कामकाज के खातिर आते जाते रहते थे। 01 जनवरी 2020 से अक्तूबर 2021 तक अंकित कुमार ने किसान हरमेल सिंह, गुरजंट सिंह, इकबाल सिंह व बलजीत सिंह के खेतीबाड़ी लोन खातों से बचत खातों में रुपये ट्रांसफर करने के लिए साइन खाली चेक लेकर गलत ढंग से 36.85 लाख रुपये निकालकर किसानों को चूना लगाया। 
विज्ञापन


प्रबंधक के मुताबिक आरोपी की इस करतूत के बारे में बैंक के बाकी अधिकारियों व कर्मचारियों को कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद आरोपी नौकरी छोड़कर चला गया। इस शिकायत पर पड़ताल के बाद पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मालूम हो कि इस मामले के सामने आने के बाद किसान संगठनों ने बैंक के बाहर कई दिनों तक धरना भी दिया था लेकिन बैंक ने संबंधित किसानों को रिकवरी के नोटिस तक भेजे थे। जब बैंक को पता चला कि यह धोखाधड़ी उनके अधिकारी ने ही की है, तब नोटिस रद्द कर पुलिस को शिकायत सौंपी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed