फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case registered against a youth in Ludhiana Of Punjab

भाई के दस्तावेज दिखा फौज में भर्ती हो गया युवक, पुलिस ने ऐसे पकड़ा 'फर्जीवाड़ा'

Sat, 26 Oct 2019 06:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 26 Oct 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
Case registered against a youth in Ludhiana Of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर

फैक्ट्री में काम करने वाले भाई के कागजात और उसके नाम का इस्तेमाल कर एक व्यक्ति ने फौज में नौकरी हासिल कर ली। जाली कागजात पर नौकरी लिए जाने का पता उस समय चला जब फौज की तरफ से थाना साहनेवाल पुलिस को उसकी वेरिफिकेशन के लिए बोला गया। जब पुलिस वेरिफिकेशन करने के लिए गई तो पता चला कि उस नाम का व्यक्ति तो फैक्ट्री में नौकरी कर रहा है, जबकि उसका भाई फौज में भर्ती हुआ है। 

विज्ञापन


थाना साहनेवाल की पुलिस ने लोहारा के भाई धर्म सिंह नगर निवासी अविनाश शुक्ला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी अभी फौज में तैनात है और पुलिस उसके विभाग को लिख कर उसे गिरफ्तार करेगी। जांच अधिकारी एएसआई धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अविनाश शुक्ला ने अपने भाई अमित शुक्ला के नाम के दस्तावेज तैयार कर फौज में नौकरी के लिए अप्लाई कर दिया। उसकी योग्यता के अनुसार उसे भारतीय फौज में नौकरी मिल गई। 

विज्ञापन

फौज की तरफ से साहनेवाल के सांझ केंद्र में अमित शुक्ला नाम के व्यक्ति का वेरिफिकेशन के लिए बोला गया। जब एएसआई लखवीर सिंह की अगुवाई में टीम अमित के घर पहुंची तो पुलिस ने अमित की मां रेनू देवी के बयान दर्ज कर लिए। जब उसके एक पड़ोसी से पूछताछ की गई तो उसने पुलिस को बताया कि अमित शुक्ला तो फैक्ट्री में काम करता है, जबकि उसका भाई अविनाश शुक्ला फौज में भर्ती है।

जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि अविनाश ने अपने भाई के नाम से दस्तावेज दाखिल करवा खुद नौकरी ले ली थी, जबकि उसका भाई फैक्ट्री में नौकरी करता है। वेरिफिकेशन करने के लिए गए अधिकारी ने आरोपी अविनाश पर मामला दर्ज करने की सिफारिश कर डाली।

डीए लीगल की राय लेने के बाद थाना साहनेवाल पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी एएसआई धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी फौज में भर्ती हो चुका है और उसकी तैनाती भी हो चुकी है। अब सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अविनाश के विभाग को लिख उसे गिरफ्तार करने के लिए बोला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed