फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case registered against 84 candidates in constable recruitment fraud case in Haryana

सिपाही भर्ती: दूसरों से परीक्षा दिलाने वाले 84 अभ्यर्थियों पर केस, शारीरिक मापतोल के वक्त नहीं पहुंचने पर कार्रवाई

Fri, 04 Feb 2022 12:01 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 04 Feb 2022 12:01 AM IST
सार

सिपाही भर्ती फर्जीवाड़े में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 84 अभ्यर्थियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पंचकूला के सेक्टर-5 थाने में यह केस दर्ज किया गया है। आरोपी शारीरिक परीक्षा में नहीं पहुंचे थे। इसके बाद आयोग ने यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Case registered against 84 candidates in constable recruitment fraud case in Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिपाही भर्ती फर्जीवाड़े में गुरुवार को 84 अभ्यर्थियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। इन सभी ने दूसरों से लिखित परीक्षा दिलाई थी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी की शिकायत पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। इस मामले में यह छठी एफआईआर है। अब सभी आरोपियों को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजे जाएंगे। 

विज्ञापन


आयोग के चेयरमैन ने शिकायत में बताया कि 31 अक्तूबर, 1 नवंबर, 2 नवंबर और 12 नवंबर को सिपाही भर्ती के लिए लिखित परीक्षा ली गई थी। यह परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक मापतोल के लिए बुलाया तो 84 नहीं पहुंचे। ऐसे में अब इन संदिग्ध अभ्यर्थियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। पहले भी करीब 48 संदिग्ध लोगों की सूची पुलिस को सौंपी थी, जिनमें से 30 को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसीपी विजय नेहरा ने बताया कि अब जिन लोगों पर केस दर्ज हुआ है उन सभी को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन


सिपाही भर्ती के ये हैं आरोपी 
सेक्टर-5 थाना पुलिस ने आयोग की शिकायत पर नरेंद्र, रोहित, रविंद्र कुमार, अमित कुमार, बिट्टू, रॉबिन, मंदीप, विकास कुमार, हरेंद्र, जोगिंदर, विक्की, संजय कुमार, संदीप, अमित, जोगिंदर सिंह, आदित्य पराशर, योगेश, कैलाश, मनीष, राजेश, सचिन कुमार, अनिल, सुमित, अजय, विकास, सुमित, मनोज कुमार, मंदीप सिंह, मोहित गुलिया, गुरदीप, संदीप, रविंदर दुहन, आजाद जांगड़ा, साहिल, मोनू कुमार, साहिल, अमित कुमार, अक्षय कुमार, टिंकू, दीपक, संजय, मनोज, सुनील कुमार, मेहरबान, रिंकू, सोनू राम, अमित, दीपक मलिक, प्रदीप कुमार, प्रदीप, सूरज, देविंदर सिंह, सोमबीर, जयदीप, विक्रांत, अमित, मोनू, विनोद, राहुल, रोहित, दीपक कुमार, संजीव कुमार, अमरजीत, परीक्षित, सुमित कुमार, सचिन, गेविंदर सिंह, संदीप कुमार, आकाश, अजय कुमार, अमित, अंकित, नवीन कुमार, भूपिंदर, राहुल, कुलदीप कुमार, नवीन कुमार, विकास पर केस दर्ज किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed