{"_id":"65d6654e715d3b02460badc7","slug":"case-registered-against-15-including-two-punjab-mlas-who-surrounded-cm-residence-chandigarh-news-c-16-sml1026-358512-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kisan Andolan: पंजाब के दो विधायकों समेत 15 पर केस दर्ज, हरियाणा सीएम आवास का घेराव करने पर एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kisan Andolan: पंजाब के दो विधायकों समेत 15 पर केस दर्ज, हरियाणा सीएम आवास का घेराव करने पर एक्शन
Thu, 22 Feb 2024 12:15 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 12:15 PM IST
सार
किसानों के समर्थन और हरियाणा पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ हरियाणा सीएम के आवास का घेराव करने पर चंडीगढ़ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। कांग्रेस के दो विधायकों समेत 15 के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इन पर पुलिस अधिकारियों के साथ मारपीट करने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का आरोप है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर-3 थाना पुलिस ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आवास के बाहर प्रदर्शन के आरोप में पंजाब के दो विधायकों समेत 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। विधायक परगट सिंह और सुखविंदर सिंह समेत 15 कांग्रेसियों पर पुलिस अधिकारियों के साथ मारपीट करने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
यह प्रदर्शन दिल्ली के लिए निकले पंजाब के किसानों को रोकने और उनके खिलाफ कार्रवाई के विरोध में किया गया था। बता दें कि बीते मंगलवार को कांग्रेस नेता परगट सिंह, बरिंदर सिंह ढिल्लों, अंगद सिंह और उदयवीर सिंह ढिल्लों की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरियाणा सीएम आवास का घेराव कर रोष प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं का कहना था कि किसान शांतिपूर्ण दिल्ली कूच कर रहे थे, इसके बावजूद हरियाणा पुलिस की ओर से उनको आगे बढ़ने से रोका जा रहा है। उन पर पैलेट गन व आंसू गैस का इस्तेमाल किया जाना गलत है। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने विधायक परगट सिंह, विधायक सुखविंदर सिंह, वरिंदर सिंह, समित सिंह, खुशबू जट्टा, लखविंदर सिंह, हरमन सेखों, सिकंदर बूरा, सचिन नैन, उदयबीर ढिल्लों, सुरजीत सिंह, अंगद सिंह, संजीव शर्मा व करनैल सिंह व अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन