फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case of throwing samples of suspected corona patients in Sudhar Civil Hospital

Punjab: सुधार सिविल अस्पताल के कूड़ेदान में मिले कोरोना के सीलबंद सैंपल, स्वास्थ्य मंत्री बोले-कड़ी कार्रवाई होगी

Sun, 17 Jul 2022 07:00 AM IST
निवेदिता वर्मा कंवरपाल, संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा/लुधियाना (पंजाब)
कंवरपाल, संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा/लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 17 Jul 2022 07:00 AM IST
सार

पंजाब सरकार के स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि मामले में जांच बिठाकर रिपोर्ट तलब की जाएगी। मामला लोगों की सेहत और कोरोना जैसी महामारी से जुड़ा है। इसमें लापरवाही की गुंजाइश नहीं है।

विज्ञापन
Case of throwing samples of suspected corona patients in Sudhar Civil Hospital
सुधार अस्पताल में कूड़े में पड़े कोरोना के सीलबंद सैंपल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सुधार सिविल अस्पताल में कोरोना के संदिग्ध मरीजों के सैंपल फेंकने का गंभीर मामला सामने आया है। सैंपल की सैकड़ों सीलबंद शीशियां कूड़ेदान में मिली हैं। ये सभी आरटीपीसीआर के सैंपल थे। शीशियों के ऊपर मरीज की सारी जानकारियां भी लिखी हुई हैं। एसएमओ दविंदर कुमार ने मौके का मुआयना कर जांच के आदेश दिए। वहीं स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि इस मामले की जांच कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


अस्पताल से सैंपल जांच के लिए सिविल अस्पताल लुधियाना, गडवासु और पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल भेजे जाते हैं, लेकिन कर्मचारियों ने अस्पतालों में भेजने के बजाय कूड़ेदान में फेंक दिए। कूड़ेदान से स्वैब कलेक्शन की सैकड़ों नई सीलबंद पैथकिटस (नाक से सैंपल लेने में इस्तेमाल) भी मिली हैं। आशंका है कि यह मामला कोरोना की जाली रिपोर्ट से जुड़ा हो सकता है।  

विज्ञापन

एसएमओ ने नोडल आफिसर पर मढ़ा आरोप

एसएमओ सुधार दविंदर कुमार ने मौके का मुआयना किया। जब उनसे सवाल पूछा गया कि अस्पताल में इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो सकती है तो उन्होंने पल्ला झाड़ते हुए आरोप नोडल अफसर और फार्मेसी टीम पर मढ़ दिया। उनका कहना था कि यह लापरवाही सरकारी डिस्पेंसरी की टीम की ओर से की गई है। सैंपल को संभालकर रखना होता है। इतनी बड़ी गलती किसने की, पूरी जांच करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहना है सिविल सर्जन का 

सिविल सर्जन लुधियाना डॉ. एसपी सिंह ने इसे बेहद गंभीर मामला बताया है। उन्होंने कहा, सरकारी अस्पताल सुधार की पूरी जिम्मेदारी वहां के एसएमओ की है। वह किसी अन्य को जिम्मेदार ठहराकर कार्रवाई से बच नहीं सकते। सोमवार को एसएमओ सुधार डॉ. देविंदर कुमार को तलब कर उनसे लापरवाही का कारण पूछा जाएगा।

रिपोर्ट तलब की जाएगी: जौड़ामाजरा

पंजाब सरकार के स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि मामले में जांच बिठाकर रिपोर्ट तलब की जाएगी। मामला लोगों की सेहत और कोरोना जैसी महामारी से जुड़ा है। इसमें लापरवाही की गुंजाइश नहीं है। जिस किसी की भी गलती सामने आई, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed