फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case of fake call center in Sector-22 IT Park: More than a thousand calls were made daily to other places including America

सेक्टर -22 आईटी पार्क में फर्जी कॉल सेंटर का मामला : अमेरिका सहित अन्य जगह रोजाना एक हजार से ज्यादा कॉल होती थीं

Sun, 24 Aug 2025 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Case of fake call center in Sector-22 IT Park: More than a thousand calls were made daily to other places including America
पंचकूला। सेक्टर -22 फर्जी कॉल सेंटर चलाने के मामले मेंं क्राइम ब्रांच और चंडीमंदिर की टीम जांच कर रही है। इस मामले में क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी महेश सेट्ठी, डेनियल डेविड और मनीष को शिनाख्त के लिए लेकर आई है। इस दौरान आमने-सामने पूछताछ के बाद महेश सेट्ठी, डेनियल डेविड और मनीष ने बताया कि लग्जरी गाड़ियों ने आरोपी आरिफ शेख और अकिल शेख आते थे। पुलिस की ओर से इसकी सीसीटीवी भी जुटाई गई है। वहीं, कॉल सेंटर से रोजाना एक हजार से ज्यादा अमेरिका सहित अन्य जगहों पर कॉल की जाती थी। इसमें लोगों से पैसे ऐंठने में किए गए तरीकों और आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने आरिफ शेख की दिल्ली नंबर की मर्सिडीज कार की वीडियो भी जब्त किया है। आरिफ शेख सहित अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच और चंडीमंदिर थाना पुलिस की टीमें दिल्ली, मुंबई के लिए रवाना हो चुकी हैं। वहीं, अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस पंचकूला, चंडीगढ़ और मोहाली में भी दबिश दे रही हैं। पुलिस की ओर से की गई कॉल के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed