फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case filed on four corona carriers for the first time in Punjab

पंजाब में कर्फ्यू पास बनवा कर दूसरे शहरों में घूम रहे थे कोरोना पॉजिटिव, चार पर केस दर्ज

Fri, 24 Apr 2020 12:24 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 24 Apr 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Case filed on four corona carriers for the first time in Punjab
पंजाब में कोरोना वायरस। - फोटो : फाइल फोटो

पटियाला और राजपुरा के चारों प्रमुख कोरोना कैरियर (वाहक) के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर लिया है। कोरोना कैरियर्स के खिलाफ पंजाब में यह पहली कार्रवाई है। आरोप है कि कर्फ्यू लगा होने के बावजूद चारों आरोपी सरकार के आदेशों का उल्लंघन करते हुए अपने-अपने शहरों के विभिन्न इलाकों के अलावा दूसरे शहरों में भी आते-जाते रहे। ये लोग कोरोना का शिकार बने और बाद में इनकी लापरवाही से बड़ी संख्या में अन्य लोग भी इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ गए। 

विज्ञापन


एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि पटियाला के सफाबादी गेट एरिया का रहने वाला जूतों की दुकान का मालिक कृष्ण कुमार गाबा और कच्चा पटियाला एरिया निवासी पुस्तक विक्रेता कृष्ण कुमार बंसल कुछ अन्य अज्ञात लोगों के साथ प्रशासन के आदेशों का उल्लंघन करते हुए कर्फ्यू के दौरान भी अपना बिजनेस चलाते रहे। दोनों अपने बिजनेस के सिलसिले में पटियाला के विभिन्न इलाकों में गए।
विज्ञापन


नजदीकी गांव कौली और मोहाली तक इन्होंने यात्रा की। बाद में ये दोनों दुकानदार कोरोना पॉजिटिव हो गए और इनकी लापरवाही के कारण बड़ी गिनती में अन्य लोग भी इस वायरस की चपेट में आ गए। आरोपियों के खिलाफ धारा 188, 269, 271 आईपीसी और 51 ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत थाना कोतवाली में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सट्टेबाजी का करते थे काम, कर्फ्यू पास बनवाकर घूमते थे दोनों भाई

पुलिस की जांच में पता चला है कि राजपुरा की पहली पॉजिटिव पाई गई 60 साल की महिला के दोनों बेटे कर्फ्यू पास बनवाकर राजपुरा के अलावा दूसरे शहरों में भी आते जाते रहे। सूत्रों के अनुसार दोनों डेराबस्सी और जीरकपुर आते जाते रहते थे। सिविल सर्जन डॉ. हरीश मल्होत्रा ने बताया कि दोनों सट्टेबाजी का काम करते थे और हुक्का बार वगैरह भी चलाते थे। 

कर्फ्यू के दौरान भी दोनों यह सब करते रहे। बाद में दोनों पॉजिटिव पाए गए, जिससे साफ हो गया कि दोनों भाइयों की वजह से उनकी मां तक कोरोना पहुंचा है। डीएसपी एएस औलख ने बताया कि कोरोना की शुरुआत करने वाले दोनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एपिडोमोलोजिस्ट डॉ. सुमित कुमार ने बताया कि महिला के बेटों का यात्रा इतिहास सामने आया है। साथ ही पता चला है कि एक बेटे को बुखार भी आया था, इसलिए लगता है कि युवक ही पहले कोरोना की चपेट में आया होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed