{"_id":"5dd108de8ebc3e54f57afa4a","slug":"case-filed-against-woman-and-her-family-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों खर्च कर बहू को भेजा विदेश, पहुंच कर दे दिया धोखा, बात करना भी किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों खर्च कर बहू को भेजा विदेश, पहुंच कर दे दिया धोखा, बात करना भी किया बंद
Sun, 17 Nov 2019 02:21 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 17 Nov 2019 02:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
लाखों रुपये खर्च करके ससुराल वालों ने बहू को विदेश भेजा। विदेश जाने के बाद बहू ने पति को विदेश नहीं बुलाया और बात करना भी बंद कर दिया। अब पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर जांच के बाद आरोपी बहू समेत उसके मायका परिवार के सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
जसविंदर सिंह निवासी हीरा महल कालोनी ने कोतवाली नाभा पुलिस के पास शिकायत की दी कि उनके लड़के की शादी कोमलप्रीत कौर निवासी मुल्लांपुर जिला लुधियाना के साथ हुई थी। शादी के बाद कोमलप्रीत कौर आइलेट्स करके विदेश चली गई थी। इस सब पर करीब 20 लाख रुपये का खर्च आया था जो ससुराल परिवार ने उठाया था। बाद में कोमलप्रीत कौर ने अपने पति को विदेश नहीं बुलाया।
विज्ञापन
यहां तक कि कोमलप्रीत कौर ने अपने मायके वालों के साथ साजिश रचकर ससुराल परिवार से बात करनी भी बंद कर दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कोमलप्रीत कौर, उसकी मां कुलदीप कौर, पिता अमर सिंह, भाई हरकंवल सिंह निवासी गांव खंडूर थाना जोधा लुधियाना, जागर सिंह निवासी मुल्लांपुर जिला लुधियाना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन