फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   case filed against aam admi leader karanveer singh tiwana

महिला पत्रकार के पैर पर कार चढ़ाई, 'आप' नेता नामजद

Fri, 27 May 2016 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Fri, 27 May 2016 12:17 PM IST
विज्ञापन
case filed against aam admi leader karanveer singh tiwana
आम आदमी पार्टी के नेता कर्णवीर सिंह टिवाणा - फोटो : अमर उजाला
गुरुद्वारा परमेश्वर द्वार में आप के राष्ट्रीय कनवीनर एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दौर पर महिला पत्रकार के पैर पर गाड़ी चढ़ाने के मामले में पुलिस ने वीरवार को आप की प्रदेश चुनाव कमेटी के मेंबर कर्णवीर सिंह टिवाना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। टिवाना के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन


टिवाना ही घटना के समय केजरीवाल की गाड़ी चला रहे थे। फिलहाल आप नेता टिवाना की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले के जांच अधिकारी थाना पसियाना के एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि एक न्यूज चैनल की महिला पत्रकार प्रीत रंधावा पत्नी शेर सिंह निवासी अजमेर कालोनी की शिकायत पर पुलिस ने आप की प्रदेश चुनाव कमेटी के मेंबर कर्णवीर सिंह टिवाना के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


आरोपों के मुताबिक बुधवार दोपहर को जब केजरीवाल गुरुद्वारा परमेश्वर द्वार में संत रणजीत सिंह ढडरियांवाले से मुलाकात के बाद इनोवा में पत्रकारों से बचने के इरादे से तेजी के साथ बाहर निकलने लगे, तो लापरवाही के साथ ड्राइविंग करते हुए आप नेता टिवाना ने कार को महिला पत्रकार प्रीत रंधावा के पैर पर चढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्णवीर सिंह टिवाना का कहना है कि जिस समय अरविंद केजरीवाल कार में बैठने लगे, तो मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने धक्कामुक्की शुरू कर दी थी। इसकी वजह से महिला पत्रकार का पैर अचानक कार के टायर नीचे आ गया। टिवाना ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन पंजाब सरकार के हाथों में खेल रहा है। इसी साजिश के तहत केजरीवाल व उनके समर्थकों के खिलाफ झूठे और बिना सिर पैर के मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed