Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cars have overtaken two-wheelers in the EV race

Chandigarh News: ईवी की रेस में कारों ने दोपहिया वाहनों को पछाड़ा

Wed, 11 Nov 2026 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Cars have overtaken two-wheelers in the EV race
वर्ष 2025-26 में 3665 ईवी कारें और 2356 दोपहिया वाहन हुए पंजीकृत, 2026-27 में अब तक 2254 कारें और 980 दोपहिया वाहन दर्ज
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत और चार्जिंग सुविधाओं के विस्तार से इलेक्ट्रिक कारों की ओर बढ़ा लोगों का रुझान
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। शहर की सड़कों पर अब इलेक्ट्रिक कारों की रफ्तार दोपहिया वाहनों से तेज हो गई है। ईवी की खरीदारी में लोगों की पसंद बदल रही है और इलेक्ट्रिक कारें पंजीकरण के मामले में दोपहिया वाहनों से आगे निकल गई हैं। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, चार्जिंग सुविधाओं के विस्तार और रोजमर्रा के सफर में कम खर्च इसकी प्रमुख वजह मानी जा रही है।
आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025-26 में चंडीगढ़ में 3665 इलेक्ट्रिक कारें पंजीकृत हुईं जबकि ईवी दोपहिया वाहनों की संख्या 2356 रही। वहीं, वर्ष 2026-27 में अब तक 2254 इलेक्ट्रिक कारें और 980 ईवी दोपहिया वाहन पंजीकृत किए जा चुके हैं। चंडीगढ़ प्रशासन की इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी-2022 ने भी इस बदलाव को गति दी है। अक्तूबर 2026 तक शहर में करीब 21 हजार इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत हो चुके हैं।
विज्ञापन

36 जगह चार्जिंग स्टेशन, 51 तक पहुंचाने की तैयारी
इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती संख्या के साथ चार्जिंग सुविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन सोसायटी ने आउटसोर्स आधार पर शहर में चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए हैं। फिलहाल 36 स्थानों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन और 16 बैटरी स्वैपिंग स्टेशन संचालित हैं। इनमें 32 स्थानों पर फास्ट चार्जिंग की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई 2026 में नगर निगम ने 15 नए चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इसके बाद शहर में चार्जिंग स्टेशनों की संख्या 51 तक पहुंचाने की योजना है। नए स्टेशन सेक्टर-15, 32, 36, 40, 45 और 46 के अलावा इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, धनास और मलोया में प्रस्तावित हैं।
लग्जरी ईवी कारों की भी बढ़ी मांग
चंडीगढ़ ऑटोमोबाइल एसोसिएशन के अध्यक्ष रंजीव दहूजा ने बताया कि शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। इसकी बड़ी वजह चार्जिंग सुविधाओं का विस्तार है। अब लोग लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को भी पसंद कर रहे हैं।

लग्जरी ईवी कार खरीदने वाली ऋतु गोयल ने बताया कि एक बार फुल चार्ज करने पर करीब 500 किलोमीटर की रेंज मिलना बेहद शानदार अनुभव है। इससे लंबी दूरी के सफर में भी सुविधा मिलती है और ईंधन पर होने वाला खर्च बचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed