फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cars caught speed, gold and silver shine continues

कारों ने पकड़ी रफ्तार, सोना चांदी की चमक बरकरार

Sat, 26 Oct 2019 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Cars caught speed, gold and silver shine continues
चंडीगढ़। धनतेरस पर शुक्रवार को ट्राइसिटी में साढ़े चार सौ करोड़ का कारोबार हुआ। करियाना मार्केट से लेकर ऑटोमोबाइल मार्केट तक धनतेरस के फ्लेवर में दिखाई दिया। एलांते हो या सेक्टर-22 का बाजार...हर बाजार में ग्राहकों की भरमार रही। मार्केट के एक्सपर्ट्स की माने तो अबकी बार सेल में अपेक्षित सेल का बीस फीसदी अंतर आया है। बेशक सेल कम हुई है, पर ऐसा नहीं है कि शापिंग ही नहीं की गई। मसलन, ज्वैलरी खरीदने वालों ने लाइट वेट ज्वैलरी की खरीदारी की तो वहीं बर्तनों में भी सिर्फ जरूरत का सामान ही लिया गया। रेडीमेड गारमेंट और घर के लिए सजावटी आइटम खरीदने वालों के क्रेज ने सिटी की कई मार्केट को एकदम व्यस्त कर डाला। ऑटोमोबाइल सेक्टर ने जो अनुमान लगाया था उससे कम कारोबार रहा। एक एक्सपर्ट के अनुसार डेढ़ सौ करोड़ रुपये का कारोबार सिर्फ ऑटोमोबाइल सेक्टर में हुआ जबकि बर्तन बाजार में बीस करोड़ रुपये का कारोबार अनुमानित है। सर्राफा बाजार के एक एक्सपर्ट ने बताया कि ट्राइसिटी में दो सौ करोड़ रुपये का कारोबार अनुमानित है। रेडीमेड गारमेंट, इलेक्ट्रानिक्स मार्केट में 15 करोड़ रुपये और इलेक्ट्रिकल मार्केट में दस करोड़ रुपये और रेडीमेड गारमेंट में पांच करोड़ रुपये का कारोबार अनुमानित है।
विज्ञापन

एक दिन में बिक गईं लाखों की लाइटें
लाइटिंग का त्योहार दीपावली अबकी बार इलेक्ट्रिक बाजार के लिए भी शुभ संकेत लेकर आया। धनतेरस के मौके पर अपने घरों को सजाने के लिए न सिर्फ मेड इन इंडिया और चाइनीज लड़ियों की मार्केट में जबरदस्त भीड़ रही बल्कि यहां दीयों वाली लाइट्स को ज्यादा खरीदा गया। इलेक्ट्रिक इंडियन लैंप, इलेक्ट्रिक बेल, इलेक्ट्रिक प्लांट, इलेक्ट्रिक स्टॉर्स की है। सेक्टर-18 की इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में आर्टिफिशियल फूलों की लड़ियों से लेकर मिट्टी के छोटे-छोटे खिलौने भी खरीदे गए। एलईडी लड़ी पर भी ग्राहकों का खास फोकस रहा। सिर्फ सेक्टर-18 ही नहीं, चंडीगढ़ में सेक्टर-17, सेक्टर-22, सेक्टर-35 और सेक्टर-37 के बाजार में भी खरीदारी खूब हुई।
विज्ञापन

बर्तन बाजार में दिखी जबरदस्त भीड़
चंडीगढ़ के बर्तन बाजार में अबकी बार जबरदस्त भीड़ दिखाई दी। सेक्टर-20 और इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बर्तन बाजार में लोगों ने स्टील और एल्यूमुनियम के बर्तनों की खरीदारी की। सेक्टर-20 के एक विक्रेता मोहन ने बताया कि दीपावली में स्टील के बर्तन का ज्यादा क्रेज रहता है, लेकिन चंडीगढ़ में सिर्फ स्टील नहीं बल्कि नान स्टिक कुकवेयर की भी खरीदारी की गई। इसके साथ ही स्टील की चाय की केतली और स्टील की कटोरियों को लोगों ने खूब खरीदा। धनतेरस के मौके पर देर रात तक सेक्टर-20 के बर्तन बाजार में लोग शापिंग करते रहे। यहां खरीदारी करने आई सौम्या सिंह ने बताया कि स्टील के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है और इसी वजह से उन्होंने यहां खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से खुले शोरूम
चंडीगढ़ में कार कंपनियों के कई शोरूम सुबह नौ बजे से ही खुल गए थे। चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया स्थिति ऑटोमोबाइल के ज्यादातर शोरूम में कारों की डिलीवरी सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू हो गईं थीं। ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े एक एक्सपर्ट ने बताया कि दिन में एक डीलरशिप से करीब सौ कारों की बुकिंग और डिलीवरी हुई है। इसमें कई ऐसी बुकिंग शामिल हैं, जिसमेें डिलीवरी भैया दूज को डिलीवर करनी है। इसके साथ ही कुछ कारों की डिलीवरी दीवाली वाले दिन सुबह के समय करनी है। टाटा के शो रूम में कार खरीदने वाले एक ग्राहक ने बताया कि उनको नेक्सोन खरीदनी थी और धनतेरस पर ही खरीदनी थी इसी वजह से उन्होंने इसको दो दिन पहले बुक करवाया और धनतेरस को डिलीवरी ली।
टू व्हीलर खरीदने के लिए लंबी कतार
धनतेरस पर टू व्हीलर खरीदने के लिए लंबी कतार लगी रही। चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया और सेक्टर-35 स्थित टू व्हीलर के शो रूमों में ग्राहकों की लंबी लाइन रहीं। एक टू व्हीलर कंपनी के मालिक ने बताया कि इसकी बुकिंग पहले से ही कर ली गई थी और डिलीवरी लेने के लिए लोगों ने धनतेरस को चुना था। इसी वजह से भीड़ ज्यादा दिखाई दी।
इलेक्ट्रॉनिक्स का बाजार रहा गुलजार
चंडीगढ़ का इलेक्ट्रानिक्स का बाजार भी धनतेरस पर गुलजार रहा। सेक्टर-35 के इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में ग्राहकों की जबरदस्त भीड़ रही। रेफ्रीजरेटर, टीवी, एलईडी, वाशिँग मशीन और माइक्रोवेव ओवन के साथ ही एयर कंडीशनर खरीदने वाले यहां काफी रहे। सेक्टर-22 में भी इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों पर टीवी और एलईडी खरीदने वालों की लाइन लगी रहीं। ज्यादातर कंपनियों द्वारा दिए गए आफर्स की वजह से भी ग्राहकों ने यहां पर खरीदारी की।
क्या कहते हैं कारोबारी...
कोट्स
हम लोग रात दो बजे शोरूम से गए। इसकी वजह थी कि हमको डिलीवरी देनी थी। सुबह आठ बजे सारा स्टाफ शोरूम में था और हमने दिनभर कारों की डिलीवरी की। धनतेरस पर जैसा अनुमान लगाया जा रहा था वैसा ही रिस्पांस मिला।
-समीर ठाकुर, जीएम, टाटा डीलरशिप
पहले लग रहा था कि कारों की सेल का ग्राफ गिर जाएगा। ट्राइसिटी में कारों की सेल का रिस्पांस जबरदस्त रहा। वास्तव में नवरात्र पर यह चेंज आया। धनतेरस के पहले ग्राहकों ने विजिट करनी शुरू की और रिस्पांस अब सही है।
-रंजीव दहूजा, सीएमडी, बर्कले आटोमोबाइल लिमिटेड
मार्केट जैसा अनुमान लगाकर बैठी था वैसा एकदम नहीं हुआ। चंडीगढ़ में धनतेरस पर ग्राहकों ने अच्छा रिस्पांस दिया। ग्राहक बाजार में निकले और शापिंग की। शापिंग के इस फेस्टिवल का क्रेज है और यही वजह है कि रिस्पांस अच्छा मिला।

-चरंजीव सिंह, चेयरमैन, चंडीगढ़ व्यापार मंडल
चंडीगढ़ में शापिंग का क्रेज है। फेस्टिवल सीजन में तो शापिंग खास फीचर बन जाता है। मुझको लगता है कि ग्राहकों ने खरीदारी की, लेकिन आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए। अबकी बार शापिंग का क्रेंद शादी का आने वाला सीजन भी रहा।
-रवि प्रकाश कंसल, अध्यक्ष, चंडीगढ़ व्यापार संघ
ट्राइसिटी का कारोबार एक नजर में
4.5 सौ करोड़ का कुल कारोबार
200 करोड़ रुपये सर्राफा
150 करोड़ रुपये ऑटोमोबाइल
10 करोड़ रुपये इलेक्ट्रिकल
15 करोड़ रुपये इलेक्ट्रॉनिक्स
20 करोड़ रुपये बर्तन
5 करोड़ रुपये रेडीमेड गारमेंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed