फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Carpenter who steals heritage chairs from PU, assists in Crime Branch

पीयू से हैरिटेज कुर्सियां चोरी करने वाला बढ़ई क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा

Sun, 22 Nov 2020 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Carpenter who steals heritage chairs from PU, assists in Crime Branch
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के मनोविज्ञान विभाग से 48 हेरिटेज कुर्सियां चोरी करने के मामले में अपराध शाखा ने आरोपी बढ़ई (कारपेंटर) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बलटाना के वार्ड नंबर-14 निवासी सरफराज के रूप में हुई है। शनिवार को उसे जिला अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड लिया गया है। पुलिस ने उससे 20 कुर्सियां भी बरामद की हैं। बाकी कुर्सियों के बारे में पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन

पीयू के मनोविज्ञान विभाग के अधीक्षक मंजीत सिंह को पता चला कि एक से तीन नवंबर के बीच पीयू सेमिनार हॉल के ग्राउंड फ्लोर से 36 हेरिटेज कुर्सियां गायब हैं। जबकि 10 कुर्सियां दूसरी मंजिल से चोरी हुई हैं। दो कुर्सियां सुपरिंटेंडेंट ऑफिस से भी गायब हैं। इसकी शिकायत सेक्टर-9 स्थित एसएसपी कार्यालय में दी गई। सेक्टर-11 थाना पुलिस को जांच सौंपी गई। मंजीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी 380 के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

अपराध शाखा के डीएसपी राजीव अंबास्ता ने इंस्पेक्टर हरिन्द्र सिंह सेखों की अगवाई में एक टीम बनाई। सब इंस्पेक्टर सुमेर सिंह को सूचना मिली कि पीयू से हेरिटेज कुर्सियां चुराने वाला कुर्सियों के साथ सेक्टर-25 में आएगा। टीम ने उक्त आरोपी को जंगल से धनास की तरफ कुर्सियां लेकर जाते समय दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से मौके से दो कुर्सियां मिलीं जबकि निशानदेही पर जंगल से 18 कुर्सियां और बरामद हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी में और लोग भी हो सकते हैं शामिल
टीम की प्राथमिक जांच में सामने आया कि चोरी में सरफराज के साथ और भी लोग शामिल हैं। जांच में यह भी सामने आया कि बाकी के कुछ आरोपी सेक्टर-25 के रहने वाले हैं। आरोपियों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चोरियां कीं। टीम अब अन्य आरोपियों समेत पीयू के कर्मचारियों के शामिल होने की जांच कर रही है।

मरम्मत कर महंगे दामों पर कुर्सियां डीलरों को बेचता था सरफराज
सरफराज इन कुर्सियों की मरम्मत कर अलग-अलग जगहों पर डीलरों को महंगे दामों पर बेचता था। टीम यह पता लगाने में जुटी है कि उसने किन डीलरों को कुर्सियां बेचीं। कुछ और आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed