फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Carpenter's son scored 498 marks in 10th exam

कारपेंटर के बेटे ने 10वीं की परीक्षा में हासिल किए 498 अंक

Wed, 04 Aug 2021 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Carpenter's son scored 498 marks in 10th exam
चंडीगढ़। केबीडीएवी स्कूल सेक्टर-7बी के छात्र फरहान अहमद ने सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में 99.6 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल और माता-पिता का नाम रोशन किया है। फरहान का सपना डॉक्टर बनना है।
विज्ञापन

बापूधाम कॉलोनी सेक्टर-26 के रहने वाले फरहान ने 500 में से 498 अंक हासिल किए हैं। फरहान ने अंग्रेजी, गणित और विज्ञान में 100-100 अंक, जबकि सामाजिक विज्ञान और पंजाबी में 99-99 अंक हासिल किया है। फरहान के पिता कारपेंटर हैं, जबकि उनकी मां गृहणी हैं। परिणाम घोषित होने के बाद फरहान ने खुशी जताते हुए कहा कि मेहनत का फल मिला है। फरहान की शिक्षा का सारा खर्च केबीडीएवी स्कूल की ओर से संचालित सरल अहसास संस्था की ओर से उठाया जा रहा है। फरहान की इस उपलब्धि पर स्कूल की प्रिंसिपल पूजा प्रकाश ने बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। फरहान की बड़ी बहन बीडीएस की पढ़ाई कर रही है, जबकि दूसरी बहन नीट की तैयारी कर रही है। फरहान ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल प्रिंसिपल, शिक्षकों और अपने माता-पिता को दिया। फरहान ने बताया कि उनकी पढ़ाई में उनकी दो बड़ी बहनों ने भी काफी मदद की। वह परीक्षा के दिनों के अलावा रोजाना पांच से छह घंटे पढ़ाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed