फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   car robbed in panchkulla

पुलिस का दावा फेल, गनपॉइंट पर एमबीए छात्र से लूटी कार

Thu, 23 Mar 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 23 Mar 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
car robbed in panchkulla
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
पंचकूला में लूट की वारदात नहीं थम रही है। गन प्वाइंट पर वीरवार को एमबीएम स्टूडेंट से होंडा सिटी लूटने का एक मामला सामने आया है। पंचकूला के सेक्टर-21 के निवासी रिशभ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को देर रात करीब 11:30 बजे वह अमरटैक्स रोड से होते हुए सेक्टर-19 रेलवे फाटक के पार जा रहा था। जैसे ही रिशभ होंडा सिटी कार में अमरटैक्स रोड के टी-प्वाइंट पर पहुंचा तो दो बदमाशों ने बीच सड़क में गन प्वाइंट पर पहले गाड़ी रुकवाई। 
विज्ञापन


इसके बाद गन तान दी। फिर बदमाशों ने जो पैसे थे, वह भी छीन लिए। इसके उन्होंने कोई भी हरकत करने पर गोली मारने की धमकी दी और उसकी होंडा सिटी कार लेकर फरार हो गए। पुलिस ने छात्र की शिकायत पर लूट का मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। वारदात को सुलझाने के लिए पुलिस सड़कों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। रिशभ ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले ही उसने होंडा सिटी गाड़ी खरीदी थी। वह चितकारा यूनिवर्सिटी में एमबीए का छात्र है।
विज्ञापन

इंजीनियरिंग छात्रा से रेप केस में शामिल बदमाश पर शक

car robbed in panchkulla
लूट
रिशभ के मुताबिक दोनों बदमाशों से एक के मुंह पर दाढ़ी थी। इस कारण उसका चेहरा साफ नजर नहीं आया। दोनों की उम्र करीब 30 से 35 साल के बीच है। रिशभ के इस बयान के बाद पुलिस को सेक्टर-20 से इंजीनियरिंग की छात्रा को गन प्वाइंट पर किडनैप कर रेप करने वाले बदमाश पर भी शक है। रिशभ की लूटी गई होंडा सिटी कार का नंबर सीएच01 बीके 8507 है।

बदमाशों में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं
डीसीपी अनिल कुमार धवन यूं तो सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़े-बड़े दावे करते हैं। लेकिन धवन के कार्यकाल पर नजर दौड़ाएं तो लुटेरे, स्नैचर, हत्यारे व रेपिस्ट वारदात को सरेआम अंजाम दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि शहर में पंचकूला पुलिस नाम की कोई चीज ही नहीं रह गई है। शहर में बढ़ती वारदात के संबंध में जब डीसीपी से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। न ही मैसेज का जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed